How To Double Income and Saving Schemes: ब्याज दरें बढ़ने का दौर जारी है। कई बैंक इस समय 600 दिनों की एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं। इसी तरह एसआईपी पर भी औसतन रिटर्न 11-12 फीसदी है। वहीं पोस्ट ऑफिस की जमाओं पर भी 7.1 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। ऐसे में यह मन में सवाल आना आम बात है कि कहां पर सबसे जल्दी मेरा पैसा डबल होगा। पैसा कब डबल होगा इसको कैलकुलेट करने का सबसे आसान तरीका 72 का फॉर्मूला है। जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति आसानी से पता चल सकता है कि उसका पैसा कब डबल होगा।
क्या है 72 फॉर्मूला
पैसा कब डबल होगा उसे कैलकुलेट करने के लिए 72 फॉर्मूले को जानना जरूरी है। इस फॉर्मूले में 72 को किसी भी स्कीम की सालाना ब्याज दर से भाग देना पड़ता है। और उसके आधार पर पैसे के डबल होने का समय पता चल जाता है। मसलन अगर इस समय पोस्ट ऑफिस अधिकतम 7.1 फीसदी ब्याज दे रहा है। तो 72 को 7.1 से भाग देना होगा। इस आधार पर 10.1 साल में पैसा डबल होगा।
इसी तरह अगर कोई बैंक 8 फीसदी का ब्याज दे रहा है, तो 72 को 8 से भाग देना होगा। और इस आधार पर बैंक एफडी पर 9 साल बाद पैसा डबल होगा। वहीं अगर कोई SIP 11 फीसदी का रिटर्न दे रही है। तो करीब साढ़े छह साल में पैसा डबल हो जाएगा।
ये हैं निवेश के सबसे सेफ ऑप्शन
निवेश का सीधा फॉर्मूला है, जितना ज्यादा रिस्क उतना ज्यादा रिटर्न। यानी जिन जगहों पर रिस्क कम होगा, वहां पैसा भी कम समय में डबल होगा। मसलन बैंक और पोस्ट ऑफिस निवेश के सबसे सेफ विकल्प माने जाते हैं। तो वहां पर PFF से लेकर बैंक एफडी तक में पैसा मौजूदा ब्याज दरों को देखते हुए 9-10 साल में डबल होगा। वहीं अगर एसआईपी की बात की जाय तो वहां पर पैसा शेयर बाजार में लगता है। ऐसे में बैंक और पोस्ट ऑफिस की तुलना में जोखिम ज्यादा है। इसलिए वहां पर रिटर्न ज्यादा है। लेकिन अहम बात यह है कि एसआईपी में निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
