एनएसडीएलआईपीओ (तस्वीर-Canva)
NSDL IPO Allotment Status : नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) की अलॉटमेंट एस्टेटस आज, 4 अगस्त को किसी भी समय तय होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों ने इस इश्यू के लिए आवेदन किया था, वे अब आईपीओ रजिस्ट्रार की वेबसाइट एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इनटाइम इंडिया) पर अपनी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, एनएसडीएल के आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए, बोलीदाताओं को अपना पैन डिटेल देना होगा।
BSE Allotment Link पर जाएं
'Issue Type' में 'Equity' चुनें
'Issue Name' में 'NSDL IPO' चुनें
PAN या आवेदन संख्या डालें और सबमिट करें
बुधवार 6 अगस्त 2025 को बीएसई पर शेयरों की लिस्टिंग संभावित है।
IPO का आकार: ₹4,011 करोड़
शेयरों की बिक्री: पूरी तरह से Offer for Sale (OFS) – NSDL को कोई राशि प्राप्त नहीं होगी
बिक्रीकर्ता: NSE, SBI, HDFC Bank, IDBI Bank, Union Bank, SUUTI
लीड मैनेजर्स: ICICI Securities, Axis Capital, HSBC, IDBI Capital, Motilal Oswal, SBI Capital
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) भारत की एक प्रमुख डिपॉजिटरी है, जो वित्तीय और सिक्योरिटीज बाजारों के लिए सेवाएं प्रदान करती है। यह भारत की दूसरी सूचीबद्ध डिपॉजिटरी होगी – पहली CDSL थी, जिसकी लिस्टिंग 2017 में हुई थी।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)