बिजनेस

Credit Card के भारी जुर्माने से कैसे बचें! जानिए लेट पेमेंट फीस को 'जीरो' करने के 5 स्मार्ट तरीके

How to Avoid Credit Card Late Payment Fees: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो समझने की जरूरत है कि समय पर भुगतान न केवल आपको लेट फीस से बचाता है, बल्कि आपके क्रेडिट स्कोर को भी बेहतर बनाता है। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर भविष्य में लोन या अन्य वित्तीय सुविधाएं पाने में मदद करता है। सही योजना और अनुशासन अपनाकर आप लेट फीस से बच सकते हैं।

Image

Credit Card की लेट पेमेंट फीस देने की नहीं आएगी नौबत (Photo: iStock)

How to Avoid Credit Card Late Payment Fees: आज के समय में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी आती है। अगर आप समय पर अपने क्रेडिट कार्ड का भुगतान नहीं करते तो आपको लेट पेमेंट फीस के साथ-साथ आपके क्रेडिट स्कोर पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ आसान उपाय अपनाकर क्रेडिट कार्ड से जुड़ी इस परेशानी से बचें। इस आर्टिकल में आपको क्रेडिट कार्ड की लेट फीस से बचने के ही तरीके बता रहे हैं-

पेमेंट रिमाइंडर

सबसे पहला और आसान तरीका पेमेंट रिमाइंडर सेट करना है। आप अपने मोबाइल या ईमेल पर अलर्ट सेट कर सकते हैं, जिससे आपको बिल की ड्यू डेट से पहले ही सूचना मिल जाती है। इससे आप समय रहते भुगतान कर सकते हैं और लेट फीस से बच सकते हैं।

ऑटोमैटिक पेमेंट

क्रेडिट कार्ड की लेट फीस से बचना है तो ऑटोमैटिक पेमेंट (Autopay) का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल लगभग सभी बैंक यह सुविधा देते हैं, जिसमें आपके क्रेडिट कार्ड का बिल अपने आप आपके बैंक खाते से कट जाता है। आप चाहें तो केवल न्यूनतम राशि या पूरा बकाया भुगतान ऑटोमैटिक सेट कर सकते हैं। इससे भुगतान भूलने की समस्या खत्म हो जाती है।

इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सर्विस

क्रेडिट कार्ड की लेट फीस से बचने के लिए ECS (Electronic Clearing Service) सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। इसमें आपके बैंक खाते से तय तारीख पर अपने आप भुगतान हो जाता है और आपको SMS या ईमेल के जरिए जानकारी भी मिलती है। यह तरीका भी लेट पेमेंट से बचने में काफी मददगार है।

खर्चों पर नजर

क्रेडिट कार्ड की लेट फीस से बचने के लिए आपको अपने खर्चों पर नजर रखना भी बेहद जरूरी है। अगर आप अपने खर्चों को ट्रैक करेंगे, तो आपको यह पता रहेगा कि आपने कितना खर्च किया है और कितना भुगतान करना है। इससे आप अपने बजट को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे और ओवरस्पेंडिंग से भी बचेंगे।

समय पर भुगतान को प्राथमिकता

क्रेडिट कार्ड की लेट फीस से बचने के लिए आपको समय पर भुगतान को प्राथमिकता देना शुरू करना होगा। अपने क्रेडिट कार्ड बिल को उतनी ही गंभीरता से लें, जितना आप अन्य जरूरी खर्चों को लेते हैं। कोशिश करें कि आप पहले से ही अपने खाते में पर्याप्त राशि रखें, ताकि ड्यू डेट पर भुगतान आसानी से हो सके।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article