बिजनेस

BSNL Income: कितना कमाता है BSNL,जानें Jio-Airtel-Vi सहित किस कंपनी पर सबसे ज्यादा कर्ज

BSNL Income: वित्त वर्ष 2023-24 में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल की कुल आय करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 21,302 करोड़ रुपये हो गई। वहीं कंपनी पर कर्ज घटकर 23,297 करोड़ रुपये रह गया है।

Image

बीएसएनएल की कमाई और कर्ज

BSNL Income: जब से जियो-एयरटेल-वोडाफोन आइडिया ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए है। बीएसएनएल सिम की मांग बढ़ गई है। लेकिन हकीकत यह भी है कि बीएसएनएल अभी 4जी सर्विस नहीं दे रहा है। और ऐसा अनुमान है कि कंपनी 2024 के अंत या 2025 से 4जी सर्विस शुरू करेगी। इसके लिए कंपनी टेस्टिंग भी कर रही है। इस बीच बीएसएनएल की कमाई और कर्ज का आंकड़ा सामने आया है। जिसमें कई चौंकाने वाली बात दिखी है। मसलन बीएसएनएल पर इस समय देश की दूसरी सभी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में सबसे कम कर्ज है। और उसकी कमाई सुधारी है।

कितना कमाता है BSNL

वित्त वर्ष 2023-24 में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल की कुल आय करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 21,302 करोड़ रुपये हो गई।

संचार राज्यमंत्री पी चंद्रशेखर ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 2022-23 में भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) की कुल आय 20,699 करोड़ रुपये रही थी।उन्होंने बताया कि बीएसएनएल को वित्त वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच सरकार द्वारा स्वीकृत पुनरुद्धार पैकेज से 1.16 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 में 60,203 करोड़ रुपये मिले।

सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए तीन पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी है।

किस पर कितना कर्ज

मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि बीएसएनएल का कर्ज वित्त वर्ष 2023-24 में घटकर 23,297 करोड़ रुपये रह गया, जो 2022-23 में 28,092 करोड़ रुपये और 2021-22 में 40,400 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार, दूरसंचार कंपनियों में बीएसएनएल का कर्ज सबसे कम है। इस समय सबसे ज्यादा कर्ज वोडाफोन आइडिया पर 2.07 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद भारती एयरटेल पर करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये और जियो इन्फोकॉम पर 52,740 करोड़ रुपये का कर्ज है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article