बिजनेस

Highway Infrastructure IPO GMP: हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर आईपीओ खुला, मजबूत डिमांड के साथ ग्रे मार्केट में जोश

Highway Infrastructure IPO GMP : हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का आईपीओ 5 अगस्त 2025 को खुला, जो 7 अगस्त तक बुकिंग के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने ₹65 से ₹70 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। कुल ₹130 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है, जिसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल हैं। निवेशकों में अच्छी दिलचस्पी देखी जा रही है।

Image

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का आईपीओ खरीदने का मौका (तस्वीर-canva)

Highway Infrastructure IPO GMP : हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का आईपीओ 5 अगस्त 2025 को खुला है और 7 अगस्त तक बोली के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹65 से ₹70 का मूल्य बैंड तय किया है और कुल ₹130 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें ₹97.52 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹32.48 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से जुटाए जाएंगे।

Highway Infrastructure IPO ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

कई वेबसाइट्स के अनुसार, हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों की ग्रे मार्केट में मजबूत मांग है। वर्तमान में GMP करीब ₹41 चल रहा है, जो निवेशकों के लिए संभावित मुनाफे वाली लिस्टिंग की ओर इशारा करता है।

Highway Infrastructure IPO की संरचना

  • लॉट साइज: 211 शेयर प्रति लॉट
  • रिटेल निवेशक: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बोली लगा सकते हैं
  • रजिस्ट्रार: बिगशेयर सर्विसेज प्रा. लि.
  • लीड मैनेजर: पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स

Highway Infrastructure IPO: महत्वपूर्ण तारीखें

  • आईपीओ ओपनिंग: 5 अगस्त 2025
  • आईपीओ क्लोजिंग: 7 अगस्त 2025
  • संभावित अलॉटमेंट डेट: 8 अगस्त 2025
  • संभावित लिस्टिंग डेट: 12 अगस्त 2025
  • लिस्टिंग एक्सचेंज: बीएसई और एनएसई

Highway Infrastructure IPO: फंड का उपयोग

फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी वर्किंग कैपिटल और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। कंपनी भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेक्टर में अपने विस्तार को और गति देना चाहती है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article