Highest Dividend Paying PSU Stocks: शेयरों से कई तरह से कमाई होती है। इनमें उन पर मिलने वाले रिटर्न के अलावा बोनस शेयर, शेयर स्प्लिट और साथ ही साथ डिविडेंड शामिल है। कोई कंपनी जो प्रॉफिट कमाती है तो उसे शेयरधारकों के साथ बांटती है, उसे ही डिविडेंड कहा जाता है। सरकारी कंपनियां भी डिविडेंड देने में काफी आगे हैं। यहां हम आपको उन टॉप सरकारी कंपनियों की जानकारी देंगे, जो डिविडेंड देने के लिहाज से सबसे आगे हैं।
कोल इंडिया
सरकारी कंपनियों में कोल इंडिया ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 24.3 रु का डिविडेंड दिया। इसकी डिविडेंड यील्ड रही 7.7 फीसदी।
ऑयल इंडिया
ऑयल इंडिया ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 20 रु का डिविडेंड दिया। इसकी डिविडेंड यील्ड 6.7 फीसदी रही थी।
ओएनजीसी
ओएनजीसी ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 11.3 रु का डिविडेंड दिया। इसकी डिविडेंड यील्ड 6 फीसदी रही थी।
पीटीआई इंडिया
पीटीआई इंडिया ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 7.8 रु का डिविडेंड दिया। इसकी डिविडेंड यील्ड 5.6 फीसदी रही थी।
पावर ग्रिड
पावर ग्रिड ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 10.7 रु का डिविडेंड दिया। इसकी डिविडेंड यील्ड 5.3 फीसदी रही थी।
पेट्रोनेट एलएनजी
पेट्रोनेट एलएनजी ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 10 रु का डिविडेंड दिया। इसकी डिविडेंड यील्ड 5 फीसदी रही थी।
गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स
पीटीआई इंडिया ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 10 रु का डिविडेंड दिया। इसकी डिविडेंड यील्ड 5 फीसदी रही थी।
नाल्को
नाल्को ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 4.5 रु का डिविडेंड दिया। इसकी डिविडेंड यील्ड 4.9 फीसदी रही थी।
चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन
चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 27 रु का डिविडेंड दिया। ये डिविडेंड देने के मामले में सबसे आगे रही। इसकी डिविडेंड यील्ड 4.7 फीसदी रही थी।
आरईसी
आरईसी ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति शेयर 12.6 रु का डिविडेंड दिया। इसकी डिविडेंड यील्ड 4.4 फीसदी रही थी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
