बिजनेस

HDFC Bank: सेबी की चेतावनी के बाद टूटा शेयर HDFC Bank का शेयर, 1 हफ्ते में दूसरी बार मिली वार्निंग

HDFC Bank Share Price: सेबी ने एचडीएफसी बैंक को बैंक द्वारा की जाने वाली इंवेस्टमेंट बैंकिंग एक्टिविटीज के आवधिक निरीक्षण के दौरान की गई ऑब्जर्वेशंस पर एक चेतावनी पत्र भेजा था। जबकि इस बार, चेतावनी पत्र बैंक के एक सीनियर एम्प्लॉई अरविंद कपिल के इस्तीफे से संबंधित है, जहां उन्होंने तीन दिन की देरी से एक्सचेंजों को जानकारी का खुलासा किया था।

Image

एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • SEBI ने दी एचडीएफसी बैंक को चेतावनी
  • एक हफ्ते में दूसरी बार मिली चेतावनी
  • शेयर में आई गिरावट

HDFC Bank Share Price: एचडीएफसी बैंक को रेगुलेटर के कुछ प्रावधानों का पालन न करने पर सेबी (SEBI) से प्रशासनिक चेतावनी मिली है। एचडीएफसी बैंक को लगभग एक सप्ताह में सेबी से मिला दूसरा चेतावनी पत्र मिला है। इसके बाद मंगलवार को बैंक के शेयर में गिरावट आई। 1864.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,856.05 रु पर खुलने के बाद कारोबार के अंत में एचडीएफसी बैंक का शेयर BSE पर 31.95 रु या 1.71 फीसदी की कमजोरी के साथ 1832.85 रु पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें -

क्यों मिली चेतावनी

इससे पहले सेबी ने एचडीएफसी बैंक को बैंक द्वारा की जाने वाली इंवेस्टमेंट बैंकिंग एक्टिविटीज के आवधिक निरीक्षण के दौरान की गई ऑब्जर्वेशंस पर एक चेतावनी पत्र भेजा था। जबकि इस बार, चेतावनी पत्र बैंक के एक सीनियर एम्प्लॉई अरविंद कपिल के इस्तीफे से संबंधित है, जहां उन्होंने तीन दिन की देरी से एक्सचेंजों को जानकारी का खुलासा किया था।

सेबी ने कहा कि बैंक ने कपिल के इस्तीफे का खुलासा करने में देरी का कारण बताने में विफल होकर एक अन्य प्रावधान का भी उल्लंघन किया है।

SEBI की बैंक को सलाह

सेबी ने बैंक को सुधारात्मक कदम उठाने, इस कम्युनिकेशन और सही कदमों को बोर्ड के सामने रखने और एक्सचेंजों को भी उसे साझा करने की सलाह दी है। पिछले छह महीनों में प्राइवेट बैंक के शेयरों में जोरदार उछाल आया है, जिसमें 18% की तेजी आई है और इस तरह इसके मार्केट कैपिटल में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article