बिजनेस

HDFC Bank में 2 लाख की FD पर 4 साल बाद कितना रिटर्न मिलेगा, समझें पूरा हिसाब

HDFC Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। वर्तमान में बैंक की ओर से एफडी पर 7 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

Image

HDFC Bank में 4 साल की एफडी पर कितना रिटर्न मिलेगा (AI Generated Image)

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं तो FD (Fixed Deposit) में निवेश कर सकते हैं। FD में निवेश करने से आपको पहले से तय ब्याज दर के आधार पर रिटर्न मिलता है और आपकी रकम एक निश्चित अवधि के लिए बैंक में जमा रहती है। आप देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank में एफडी खुलवा सकते हैं।

HDFC Bank फिलहाल अलग-अलग अवधि की FD पर अलग-अलग ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

किस अवधि की FD पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

HDFC Bank की ओर से सबसे अधिक ब्याज 3 साल से अधिक और 4 साल 7 महीने से कम अवधि वाली FD पर दिया जा रहा है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक सामान्य नागरिकों को FD पर अधिकतम 6.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं Senior Citizens के लिए अधिकतम ब्याज दर 7 प्रतिशत रखी गई है।

2 लाख रुपये की FD पर कितना मिलेगा?

इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए कोई ग्राहक 2 लाख रुपये की रकम को FD में निवेश करता है तो सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर लगभग 2,58,845 रुपये मिलेंगे। यानी 2 लाख रुपये के निवेश पर कुल ब्याज करीब 58,845 रुपये होगा।

वहीं Senior Citizen के मामले में मैच्योरिटी रकम 2,63,986 रुपये हो जाएगी। यानी वरिष्ठ नागरिक को सामान्य ग्राहक के मुकाबले करीब 5,141 रुपये ज्यादा मिल सकते हैं।

ग्राहक वर्गनिवेश राशिब्याज दरअवधिमैच्योरिटी राशि
सामान्य नागरिक₹2,00,0006.50% सालाना4 साल₹2,58,845
सीनियर सिटिजन₹2,00,0007.00% सालाना4 साल₹2,63,986

FD में निवेश करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

FD को सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन निवेश करने से पहले सिर्फ ब्याज दर देखना काफी नहीं है। निवेशक को FD की अवधि, समय से पहले निकासी के नियम, लागू पेनल्टी और ब्याज भुगतान के विकल्पों को भी समझना चाहिए।

इसके अलावा FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री नहीं होता। आपकी कुल आय और लागू टैक्स नियमों के आधार पर FD Interest पर टैक्स देनदारी बन सकती है। इसलिए निवेश करने से पहले टैक्स के प्रभाव को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

यह भी ध्यान रखें कि FD की ब्याज दर बुक करते समय जो दर लागू होती है, वही आमतौर पर उस FD पर लागू रहती है। बाद में बैंक नई FD पर ब्याज दर बदल दे, तो इसका असर पहले से बुक की गई FD पर सामान्यतः नहीं पड़ता, हालांकि बैंक की शर्तों के अनुसार नियम अलग हो सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article