बिजनेस

HDB Financial Services IPO : दलाल स्ट्रीट पर एचडीबी आईपीओ का धमाका, 13% प्रीमियम के साथ हुआ लिस्ट

HDB Financial Services Share Price, IPO Listing: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ। कंपनी की लिस्टिंग सुबह 10 बजे हुई और इसके बाद ट्रेडिंग शुरू हुई। आईपीओ से पहले शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹72 था, जो अच्छी लिस्टिंग की ओर संकेत कर रहा था। यह कंपनी एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी है और देश की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) में से एक है।

Image

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ लिस्टिंग

HDB Financial Services Share Price, IPO Listing : एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ आज स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुआ। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को संस्थागत डिमांड के साथ 16.69 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और बुधवार को यह स्टॉक एक्सचेंज में 13% प्रीमियम पर लिस्टेड हुआ। लिस्टिंग से ठीक पहले बुधवार सुबह एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 72 रुपये के जीएमपी पर देखे गए। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी है। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज देश की अग्रणी एनबीबीसी है।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज 13% प्रीमियम पर लिस्टेड

एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की शुरुआती शेयर बिक्री ने आज शेयर बाजारों में मजबूत लिस्टिंग की। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों ने 835 रुपये पर शुरुआत की, जिससे लिस्टिंग में 13 प्रतिशत का लाभ हुआ। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर प्राथमिक बाजार में 740 रुपये पर जारी किए गए।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का मूल्यांकन

बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का लिस्टिंग पर बाजार मूल्यांकन 69,268.82 करोड़ रुपये रहा।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ जीएमपी आज

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर ग्रे मार्केट में 70-72 रुपये के अच्छे जीएमपी पर हैं। इसका मतलब है कि करीब 10 फीसदी का प्रीमियम। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 740 रुपये पर जारी किए गए थे।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर प्राइस लिस्टिंग भविष्यवाणी

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 810 के आसपास लिस्ट हो सकते हैं, जिससे करीब 10 फीसदी की लिस्टिंग गेन मिल सकती है। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 740 रुपये पर जारी किए गए।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ लिस्टिंग

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को सूचीबद्ध करने का निर्णय अक्टूबर 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार लिया गया है, जिसके तहत ऊपरी स्तर की एनबीएफसी को तीन साल के भीतर स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होना आवश्यक है।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ लिस्टिंग

वर्तमान में, एचडीएफसी बैंक के पास बैंक की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) शाखा एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 94.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईपीओ के बाद, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लागू विनियमों के प्रावधानों के अनुपालन में बैंक की सहायक कंपनी बनी रहेगी।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ सदस्यता डिटेल

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ को 16.69 गुना अभिदान मिला। एनएसई पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को 13,04,42,855 शेयरों के मुकाबले 2,17,67,62,140 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 55.47 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 9.99 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 1.41 गुना अभिदान मिला।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ लिस्टिंग

जेएम फाइनेंशियल, बीएनपी पारिबा, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज, जेफरीज इंडिया, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन कर रहे हैं।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article