बिजनेस

HDB Financial IPO: अलॉटमेंट आज, कैसे चेक करें स्टेटस, जानें लिस्टिंग डेट, GMP, सब्सक्रिप्शन डिटेल्स

HDB Financial Services IPO Allotment Date, HDB Financial Services IPO Allotment Status Check Online: HDB फाइनेंशियल सर्विसेज IPO का आवंटन आज किया जाएगा। IPO में आवेदन करने वाले निवेशक अपनी शेयर आवंटन स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं। आवंटन की जानकारी रजिस्ट्रार MUFG Intime India (पूर्व में Link Intime) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। निवेशक नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपने PAN नंबर, एप्लीकेशन नंबर या अन्य विवरणों के माध्यम से स्टेटस चेक कर सकते हैं: https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html

Image

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज IPO के बारे मेंं जानिए

HDB Financial Services IPO Allotment Date, HDB Financial Services IPO Allotment Status Check Online: पिछले शुक्रवार को बोली बंद होने तक HDB Financial Services के मेनबोर्ड आईपीओ को जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला। कुल मिलाकर यह इश्यू 16.69 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह आंकड़ा मुख्य रूप से संस्थागत और गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर से आया। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ आवंटन स्टेटस आज जारी की जाएगी। आईपीओ आवंटन रजिस्ट्रार के लिंक (वेबसाइट) पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ रजिस्ट्रार एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।

HDB Financial Services IPO सब्सक्रिप्शन डिटेल्स

  • कुल शेयरों की मांग: 217.7 करोड़
  • ऑफर में शेयर: 13.04 करोड़
  • क्यूआईबी (QIB) कैटेगरी: 55.47 गुना सब्सक्राइब
  • गैर-संस्थागत निवेशक (NII): 10 गुना
  • रिटेल निवेशक: 1.5 गुना
  • कर्मचारी श्रेणी: 5.72 गुना

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ GMP

लिस्टिंग से पहले, एचडीबी फाइनेंशियल ने अनऑफिशियल ग्रे मार्केट में नवीनतम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 57 रुपये प्रति शेयर पर था, जो लगभग 797 रुपये की संभावित लिस्टिंग कीमत का सुझाव देता है। इसका मतलब है कि आईपीओ के ऊपरी मूल्य बैंड पर 7.7% की संभावित बढ़त।

HDB Financial Services IPO स्ट्रक्चर

HDB का यह आईपीओ ₹2,500 करोड़ के नए शेयर इश्यू और ₹10,000 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (OFS) का कॉम्बिनेशन था। OFS इसके पैरेंट कंपनी HDFC Bank द्वारा लाया गया।

HDB Financial Services IPO फंड्स का उपयोग

आईपीओ से प्राप्त फंड का इस्तेमाल कंपनी अपने Tier-I पूंजी आधार को मजबूत करने में करेगी, जिससे भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके, विशेषकर एंटरप्राइज लेंडिंग, एसेट फाइनेंस, कंज्यूमर फाइनेंस।

HDB Financial Services IPO शेयर अलॉटमेंट कैसे जांचें?

  • BSE पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस:
  • वेबसाइट ओपन करें: BSE Allotment Page
  • 'Issue Type' में Equity चुनें
  • 'Issue Name' में HDB Financial Services Ltd. चुनें
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डालें
  • ‘Search’ पर क्लिक करें

MUFG Intime India पर ऐसे देखें

  • वेबसाइट ओपन करें: MUFG Allotment Page
  • 'HDB Financial Services Ltd' सेलेक्ट करें
  • PAN, एप्लीकेशन नंबर, DP ID/Client ID या बैंक डिटेल्स में से कोई एक दर्ज करें
  • ‘Submit’ पर क्लिक करें

NSE पर भी चेक कर सकते हैं

PAN और एप्लीकेशन नंबर की मदद से NSE की वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेटस देखा जा सकता है।

HDB Financial Services IPO शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग तारीखें

  • 1 जुलाई 2025 (मंगलवार): सफल आवंटियों के डिमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर होंगे।
  • 1 जुलाई: नॉन-अलॉटीज को रिफंड भी इसी दिन किया जाएगा।
  • 2 जुलाई 2025 (बुधवार): NSE और BSE पर शेयर लिस्ट होंगे।

HDB Financial Services के बारे में

HDB Financial Services Ltd की स्थापना 2007 में हुई थी। यह HDFC Bank की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है। कंपनी मुख्य रूप से रिटेल लेंडिंग पर फोकस करती है और इसके प्रोडक्ट्स में शामिल हैं, पर्सनल लोन, ऑटो लोन, बिजनेस लोन, गोल्ड लोन और अन्य फाइनेंसिंग सेवाएं।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article