बिजनेस

GMDC Q1 Results: गुजरात मिनरल डेवलपमेंट को 15.8% गिरावट के साथ हुआ 184 करोड़ रु का प्रॉफिट, इनकम में हुई बढ़ोतरी

GMDC Q1 Results: BSE पर शुक्रवार को जीएमडीसी का शेयर 5.95 रु या 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 402.25 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 12,793 करोड़ रु है।

Image

गुजरात मिनरल डेवलपमेंट को 184 करोड़ रु का प्रॉफिट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • GMDC का प्रॉफिट घटा
  • अप्रैल-जून तिमाही में 184 करोड़ का प्रॉफिट
  • इनकम में हुई बढ़ोतरी

GMDC Q1 Results: गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीएमडीसी) का इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 15.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 184.05 करोड़ रुपये रहा। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 218.70 करोड़ रुपये रहा था। जीएमडीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही में उसकी आमदनी हालांकि बढ़ कर 877.90 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 826.77 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें -

कितना रहा कुल लिग्नाइट प्रोडक्शन

समीक्षाधीन यानी अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का कुल लिग्नाइट उत्पादन बढ़कर 22.96 लाख टन हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18.27 लाख टन था। जीएमडीसी के प्रबंध निदेशक रूपवंत सिंह ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही कंपनी के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई। इस दौरान कंपनी की रणनीतिक पहल के कारण ऑपरेशन से उल्लेखनीय रेवेन्यू प्राप्त हुआ।

जीएमडीसी देश की दूसरी सबसे बड़ी लिग्नाइट उत्पादक कंपनी है। यह लिग्नाइट की टॉप सेलर भी है।

कितने पर है शेयर

BSE पर शुक्रवार को जीएमडीसी का शेयर 5.95 रु या 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 402.25 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 12,793 करोड़ रु है। (इनपुट-भाषा)

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article