बिजनेस

सरकारी नौकरी का वादा, इस अरबपति को पड़ा महंगा, हो गया कंगाल; डूबे 1.60 लाख करोड़

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 15, 2023, 08:13 AM IST

Guaranteed Success in Exams Claim: सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा में सफल होने की गारंटी देना एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान को महंगा पड़ गया।

Image

परीक्षा में सफल होने की गारंटी देना पड़ा महंगा

Photo : iStock

Guaranteed Success in Exams Claim: सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा में सफल होने की गारंटी देना एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान को महंगा पड़ गया। संस्थान ने परीक्षा में पास नहीं होने पर विद्यार्थियों को 100 फीसदी फीस वापस देने का वादा किया था। ऐसे में जब यहां से परीक्षा की तैयारी करने वाले ज्यादातर विद्यार्थी फेल हो गए, तो संस्थान के अरबपति मालिक अब कंगाल हो गए।

डूबे 1.60 लाख करोड़ रुपये

चीन की कोचिंग टेक्नोलॉजी फर्म ‘ऑफसीएन एज्युकेशन टेक्नोलॉजी’ के संस्थापक मां-बेटे लू झोंगफांग और ली जोंगजिन 21 अरब डॉलर के मालिक थे। अपने बिजनेस मॉडल की खामी के कारण वे 20 अरब डॉलर (करीब 1.60 लाख करोड़ रुपये) गंवा चुके हैं।

ऐसे हुआ नुकसान

चीन में नवंबर 2019 में 10 लाख उम्मीदवारों ने 24 हजार पदों के लिए परीक्षा दी। तीन साल बाद 37 हजार पदों के लिए परीक्षा देने वालों की संख्या 26 लाख हो गई। कंपनी ने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करवाई लेकिन कोरोना की वजह सब चौपट हो गया।

परीक्षा में पास होने वाले बच्चों की संख्या में बड़ी गिरावट आई। फीस वापसी पॉलिसी ने कंपनी के पतन की शुरुआत की। 2019 में औसत चार्ज रिफंड रेट 44 फीसद थी, जो 2022 तक बढ़कर 70 फीसद हो गई। इस बीच कंपनी के शेयर 87 फीसद तक गिर गए।

सफलता दर सिर्फ 1.5 फीसद

चीन में पुलिस अधिकारी, आयकर अधिकारी या सीमा शुल्क एजेंट बनना काफी कठिन है। इसके लिए डिग्री होने के साथ राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा से गुजरना पड़ता है, जिसकी सफलता दर 1.5 फीसद से भी कम है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article