बिजनेस

GST रेट कट से महंगाई घटेगी, अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में कहा कि GST में सुधार महंगाई को कम करेगा और अर्थव्यवस्था को गति देगा। कुल मिलाकर, सीतारमण ने नाविका कुमार से बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया कि जीएसटी स्लैब में कटौती आम आदमी से लेकर उद्योग जगत तक सभी के लिए फायदेमंद साबित होगी।

Image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में GST रेट कट और भारत की इकोनॉमी को लेकर बड़ी बात कही है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साफ कहा कि जीएसटी रेट कट का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा और अर्थव्यवस्था को इससे नई रफ्तार मिलेगी।

आम आदमी को मिलेगा फायदा

इंटरव्यू में पूछे गए सवाल पर कि “क्या आम आदमी को वाकई राहत मिलेगी?” वित्त मंत्री ने जवाब दिया, “बिलकुल, जब रोजमर्रा की जरूरत की चीजों जैसे ग्रॉसरी, कपड़े, साबुन और तेल पर टैक्स घटेगा, तो महंगाई में कमी आएगी। लोगों की जेब पर बोझ कम होगा और उनकी बचत बढ़ेगी।”

जब इंटरव्यू में ने पूछा गया कि “व्यापार और उद्योग जगत के लिए ये बदलाव कितने अहम हैं?” तो सीतारमण ने कहा, “अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब 5% और 18% रह जाएंगे। इससे टैक्स सिस्टम और पारदर्शी होगा। कारोबारियों के लिए अनुपालन आसान होगा और कंज्यूमर गुड्स से लेकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तक को फायदा होगा।”

इंटरव्यू में वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि टैक्स दरों में कमी से खपत और मांग दोनों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा, “जब लोग ज्यादा खरीदारी करेंगे तो उत्पादन भी बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। यही वजह है कि हम कह रहे हैं कि यह सुधार महंगाई को कम करेगा और अर्थव्यवस्था को गति देगा।” कुल मिलाकर, सीतारमण ने नाविका कुमार से बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया कि जीएसटी स्लैब में कटौती आम आदमी से लेकर उद्योग जगत तक सभी के लिए फायदेमंद साबित होगी।

2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इंटरव्यू के दौरान वित्त मंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा दावा भी किया। उन्होंने कहा, “भारत की इकोनॉमी पटरी पर है और 2028 तक यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है।”

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article