बिजनेस

GST Collection: अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ रु रहा जीएसटी कलेक्शन, 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज

GST Collection In October: वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा है कि अक्टूबर, 2023 के लिए जीएसटी राजस्व अप्रैल, 2023 के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है।

Image

अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ रहा जीएसटी कलेक्शन
  • 13 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
  • अक्टूबर 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रहा था

GST Collection In October: अक्टूबर में जीएसटी (GST) कलेक्शन सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह जीएसटी कलेक्शन का दूसरा सबसे ऊंचा मासिक आंकड़ा है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी है। एक साल पहले अक्टूबर 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा था।

2023-24 में कितना है औसत जीएसटी कलेक्शन

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा है कि अक्टूबर, 2023 के लिए जीएसटी राजस्व अप्रैल, 2023 के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। अप्रैल, 2023 में जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा था। यह पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

GST Collection In October

अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन

कितना रहा सीजीएसटी और एसजीएसटी

अक्टूबर 2023 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन रहा 1,72,003 करोड़ रु, जिसमें से 30,062 करोड़ रु सीजीएसटी, 38,171 करोड़ रु एसजीएसटी, 91,315 करोड़ रु (माल के आयात पर मिले 42,127 करोड़ रु सहित) आईजीएसटी और 12,456 करोड़ रुपये (माल के आयात पर मिले 1,294 करोड़ रुपये सहित) सेस है।

आईजीएसटी में से सीजीएसटी और एसजीएसटी को किया सेटल

सरकार ने आईजीएसटी में से सीजीएसटी के 42,873 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के 36,614 करोड़ रुपये को सेटल कर दिया है। रेगुलर सेटलमेंट के बाद अक्टूबर, 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 72,934 करोड़ रु और एसजीएसटी के लिए 74,785 करोड़ रु रहा।

अक्टूबर में घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व भी पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से मिले राजस्व से 13% अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत ग्रॉस मासिक जीएसटी कलेक्शन अब 1.66 लाख करोड़ रु और पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11% अधिक है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article