बिजनेस

Sahara Refund: सहारा में पैसा जमा करने वालों के लिए आई गुड न्यूज! मिलने लगे पैसे, 2314 करोड़ जारी, आपको मिला या नहीं

Sahara Cooperative Society Refund: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सहारा ग्रुप की चार सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं को अब तक ₹2,314.20 करोड़ जारी कर दिए हैं। रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और अधिकतम ₹50,000 प्रति जमाकर्ता दिया जा रहा है।

Image

सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के 12,97,111 जमाकर्ताओं को अब तक 2,314.20 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  1. डिजिटल प्रक्रिया – आधार-लिंक्ड बैंक खाते में सीधा भुगतान
  2. 31 दिसंबर 2025 तक समय सीमा – सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई डेडलाइन
  3. 50,000 रुपये तक रिफंड – सत्यापन के बाद पात्र जमाकर्ताओं को भुगतान

Sahara Depositor Refund: केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के 12,97,111 जमाकर्ताओं को अब तक 2,314.20 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। यह भुगतान 28 फरवरी, 2025 तक किया गया है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 29 मार्च 2023 के आदेश के अनुपालन में 18 जुलाई 2023 को 'CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल' लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से सहारा ग्रुप की चार बहु-राज्यीय सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं से उनके वैध जमा की वापसी के लिए दावे प्राप्त किए जा रहे हैं।

किन समितियों के जमाकर्ताओं को मिल रही राशि?

ये चार सहकारी समितियां हैं:

1. सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ

2. सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल

3. हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता

4. स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद

कैसे हो रहा है भुगतान?

मंत्री ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस है, जो सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी की निगरानी में, अमिकस क्यूरी गौरव अग्रवाल की सहायता से संचालित की जा रही है। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को पारदर्शी तरीके से सत्यापन के बाद स्वीकृत किया जा रहा है। वर्तमान में, प्रत्येक वास्तविक जमाकर्ता को आधार-लिंक्ड बैंक खाते के माध्यम से अधिकतम 50,000 रुपये तक की राशि जारी की जा रही है।

Sahara Refund, Sahara Depositor Refund

सहारा ग्रुप के जमाकर्ताओं के लिए राहत की खबर

रिफंड प्रक्रिया के लिए बढ़ाई गई समय सीमा

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप के जमाकर्ताओं को उनकी धनवापसी सुनिश्चित करने के लिए इस प्रक्रिया की समय सीमा 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है।

मंत्री ने आगे बताया कि यदि किसी आवेदक के आवेदन में कोई कमी पाई जाती है, तो उन्हें इसकी जानकारी दी जाती है और वे इसे पुनः जमा कर सकते हैं। इसके लिए 15 नवंबर 2023 को एक पुनः जमा पोर्टल (रिसबमिशन पोर्टल) भी लॉन्च किया गया था।

सहारा ग्रुप के जमाकर्ताओं के लिए राहत की खबर यह है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार उनकी धनवापसी की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से चला रही है। डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली के तहत धनराशि का वितरण जारी है, जिससे हजारों जमाकर्ताओं को लाभ मिल रहा है।

PTI इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article