बिजनेस

Excise Duty Cut: पेट्रोल पर 10 तो डीजल पर भी 10 रुपए घट गई एक्साइज ड्यूटी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Excise Duty Cut On Petrol-Diesel: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर है सरकार ने विशेष अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। इसमें पेट्रोल पर टैक्स को कम किया गया है, जबकि डीजल पर इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

Image

Petrol Diesel rate

Excise Duty Cut On Petrol-Diesel: मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अस्थिरता के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता और तेल कंपनियों को एक बड़ी राहत दी है। शेयर बाजार खुलने से ठीक पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) में भारी कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य देश में बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाना और आम आदमी की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करना है। सरकार के इस कदम से न केवल फ्यूल की कीमतें कम होने की उम्मीद है, बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों (OMCs) के मुनाफे यानी मार्जिन में भी सुधार देखने को मिलेगा।

कितना घटा टैक्स?

पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 प्रति लीटर से घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 प्रति लीटर से घटाकर शून्य (NIL) कर दी गई है.

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

पिछले कुछ हफ्तों से ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने का डर बना हुआ था। यदि कच्चा तेल महंगा होता, तो भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना तय था। ऐसे में सरकार ने समय रहते एक्साइज ड्यूटी में कटौती करके कीमतों को नियंत्रित करने का रास्ता चुना है। एक्साइज ड्यूटी वह टैक्स है जो केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के उत्पादन या बिक्री पर वसूलती है। जब इस टैक्स को घटाया जाता है, तो तेल कंपनियों की लागत कम हो जाती है, जिसका फायदा सीधे उपभोक्ताओं को मिलता है।

ऑयल कंपनियों के लिए 'लॉटरी'

इस फैसले का दूसरा सबसे बड़ा पहलू 'ऑयल मार्केटिंग कंपनियों' (जैसे IOCL, BPCL, HPCL) के लिए है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद ये कंपनियां लंबे समय से घरेलू बाजार में दाम नहीं बढ़ा पा रही थीं, जिससे उनके मुनाफे पर बुरा असर पड़ रहा था। अब एक्साइज ड्यूटी कम होने से इन कंपनियों का 'मार्केटिंग मार्जिन' सुधरेगा। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस खबर से शेयर बाजार में ऑयल सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है, क्योंकि अब कंपनियों के पास अपना घाटा कम करने और मुनाफा बढ़ाने का मौका होगा।

आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर (City)पेट्रोल (Petrol)डीजल (Diesel)
नई दिल्ली₹94.72₹87.62
मुंबई₹104.21₹92.15
कोलकाता₹103.94₹90.76
चेन्नई₹100.75₹92.34
हैदराबाद₹107.46₹95.70
इंदौर₹106.48₹91.88
पटना₹105.58₹93.80
जयपुर₹104.72₹90.21
पुणे₹104.04₹90.57
बेंगलुरु₹102.92₹89.02
नासिक₹95.50₹89.50
सूरत₹95.00₹89.00
लखनऊ₹94.69₹87.80
अहमदाबाद₹94.49₹90.17
चंडीगढ़₹94.30₹82.45
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article