बिजनेस

MSME News: एमएसएमई को सशक्त बनाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, बना रही ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट हब

MSME News: विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) में संयुक्त महानिदेशक मोइन अफाक ने शनिवार को कहा कि सरकार नेक्स्ट जनरेशन एक्सपोर्ट इकोसिस्टम की नींव रख रही है, जो डिजिटल-फर्स्ट, लॉजिस्टिक्स-इनेबल्ड और एमएसएमई-इंक्लूसिव है। इंडिया एसएमई फोरम के 'एमएसएमई डे कॉन्क्लेव 2025' में उन्होंने कहा कि आगामी ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट हब वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं से प्रेरित हैं और लॉजिस्टिक्स, सर्टिफिकेशन और नियामक सहायता के लिए सिंगल-विंडो जोन के रूप में कार्य करेंगे।

Image

एमएसएमई को सशक्त बनाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एमएसएमई पर सरकार का नया फैसला
  • सशक्त बनाने की हो रही तैयारी
  • ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट हब हो रहा तैयार

MSME News: विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) में संयुक्त महानिदेशक मोइन अफाक ने शनिवार को कहा कि सरकार नेक्स्ट जनरेशन एक्सपोर्ट इकोसिस्टम की नींव रख रही है, जो डिजिटल-फर्स्ट, लॉजिस्टिक्स-इनेबल्ड और एमएसएमई-इंक्लूसिव है। इंडिया एसएमई फोरम के 'एमएसएमई डे कॉन्क्लेव 2025' में उन्होंने कहा कि आगामी ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट हब वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं से प्रेरित हैं और लॉजिस्टिक्स, सर्टिफिकेशन और नियामक सहायता के लिए सिंगल-विंडो जोन के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा, "पांच पायलट हब पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं और कई बनने वाले हैं, हमारा लक्ष्य पूरे देश में इस मॉडल को लागू करना है।"

ये भी पढ़ें -

क्या होगा फायदा

इस कार्यक्रम में डिजिटल परिवर्तन, निर्यात की बेहतर तैयारी और मजबूत व्यापार सुविधा की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इंडिया एसएमई फोरम के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा, "ग्लोबल सप्लाई चेन बदल रही हैं और भारत एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभर रहा है। इससे एमएसएमई के लिए वैश्विक स्तर पर जाने का एक बड़ा अवसर खुल गया है।"

भारतीय उत्पादों को चुन रहे खरीदार

विनोद कुमार ने आगे कहा, "खरीदार 5-7 प्रतिशत अधिक कीमत पर भी भारतीय उत्पादों को चुन रहे हैं, क्योंकि हम उन पर भरोसा और विश्वसनीयता प्रदान करते हैं। 45 से अधिक देशों के बाजार तक पहुंच आसान होने के साथ, ई-कॉमर्स निर्यात तेजी से एक शक्तिशाली विकास इंजन बन रहा है। यह भारत का समय है और एमएसएमई इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।"

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण नेशनल एमएसएमई इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 था, जिसने राज्य सरकारों, वित्तीय संस्थानों और समाधान और सेवा प्रदाताओं द्वारा किए गए असाधारण काम को मान्यता दी।

अमेजन है बेस्ट एक्सपोर्ट प्लेटफॉर्म

विजेताओं में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा और निजी क्षेत्र के बैंक के लिए एचडीएफसी बैंक शामिल थे। अमेजन ने बेस्ट एक्सपोर्ट प्लेटफॉर्म और बेस्ट ई-मार्केटप्लेस कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि माइक्रोसॉफ्ट ने टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर कैटेगरी और गूगल ने डिजिटल सॉल्यूशन कैटेगरी का नेतृत्व किया।

इंडिया एसएमई फोरम के अनुसार, डीएचएल ने लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस कैटेगरी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया तथा न्यू इंडिया एश्योरेंस ने बेस्ट इंश्योरेंस प्रोवाइडर का पुरस्कार जीता। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article