Gold Silver Rate In India Today 27 December 2023, Aaj Sone ka Bhav, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम: सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है इसी बीच कई दिनों तक चढ़ने के बाद चांदी की कीमतों गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत 100 रुपए बढ़कर 63,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन 63,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी 350 रुपए गिरकर 79,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई जबकि पिछले कारोबार में यह 79,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। उधर एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 334 रुपये उछलकर 63,359 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 109 रुपए उछलकर 75,135 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना बढ़त के साथ 2,067 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी गिरावट के साथ 24.15 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर थी। नीचे जानिए कैरेट के हिसाब से सोने का भाव।