बिजनेस

Gold-Silver Rates: सोने और चांदी की कीमतों में हुआ उछाल, जानें कितनी बढ़ी कीमत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 13, 2023, 07:03 PM IST

देश में आज सोने की कीमत 970 रुपये की तेजी के साथ 56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत भी 1,600 रुपये उछलकर 63,820 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

Image

सोने का भाव 970 रुपये की तेजी के साथ 56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

Photo : iStock

Gold-Silver Price Update Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 970 रुपये की तेजी के साथ 56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने दी है। पिछले कारोबारी दिन में सोना 55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 1,600 रुपये उछलकर 63,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोना तेजी के साथ 1,875 डॉलर प्रति औंस हुआ

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के बताया कि ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का भाव 970 रुपये की तेजी के साथ 56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,875 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव मजबूती के साथ 20.75 डॉलर प्रति औंस रहा।

एक्सपर्ट की राय

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘सकारात्मक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बीच सोने की कीमतें पांच सप्ताह से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। डॉलर में गिरावट और 2008 के वित्तीय संकट के बाद से सबसे बड़े अमेरिकी बैंक की विफलता, निवेशकों को सुरक्षित-संपत्ति अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।’’

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article