बिजनेस

Gold-Silver Price: बीते हफ्ते 1173 रु महंगा हुआ गोल्ड, 75500 रु के ऊपर पहुंचे रेट, चांदी 91000 के पार

Gold-Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) की बात करें तो शुक्रवार को 4 अक्टूबर 2024 के लिए गोल्ड ट्रेड 72 रुपये चढ़कर 74,930 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। चांदी 5 दिसंबर 2024 की फ्यूचर ट्रेड 2 रुपये बढ़कर 91,400 रुपये पर बंद हुई।

Image

सोने-चांदी के दाम बढ़े

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • gold के बढ़े दाम
  • बीते हफ्ते 1173 रु हुआ महंगा
  • चांदी के रेट भी बढ़े

Gold-Silver Price: देश में सोने और चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। बीते हफ्ते सोने और चांदी की मांग में काफी इजाफा हुआ, जिससे इन कीमती धातुओं के दाम भी तेजी से बढ़े। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार पिछले सोमवार को सोने का रेट 74467 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था, जो कि शुक्रवार को 75640 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। यानी हफ्ते भर में सोने की कीमतों में 1,173 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आगे जानिए चांदी का क्या है हाल।

ये भी पढ़ें -

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड का रेट (रु में)24 कैरेट गोल्ड का रेट (रु में)
मुंबई7101077460
दिल्ली71,16077610
कोलकाता71,01077460
बेंगलुरु7101077460
पुणे7059077010
वडोदरा7101077460
जयपुर7116077610
लखनऊ7116077610
पटना7106077510
नागपुर7101077460
चंडीगढ़7116077610
भुवनेश्वर7101077460

चांदी के रेट कहां पहुंचे

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी का यह सोमवार को 87756 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार तक चांदी का रेट 91448 रुपये प्रति किलो के पर पहुंच गया। यानी चांदी का रेट बीते एक हफ्ते में 3,692 रुपये प्रति किलो चढ़ गया।

एमसीएक्स पर पहुंचे रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) की बात करें तो शुक्रवार को 4 अक्टूबर 2024 के लिए गोल्ड ट्रेड 72 रुपये चढ़कर 74,930 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। चांदी 5 दिसंबर 2024 की फ्यूचर ट्रेड 2 रुपये बढ़कर 91,400 रुपये पर बंद हुई।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article