बिजनेस

Air Fare Hike: फेस्टिव सीजन में तेजी से आया फ्लाइट टिकट के दामों में उछाल, 143% तक महंगा हुआ हवाई सफर

Air Fare Hike India: एडवांस बुकिंग के बीच कई रूटों के लिए एयर टिकट काफी महंगी हुई हैं। इनमें पटना से दिल्ली शामिल है। इस रूट पर टिकट के दाम 143 फीसदी तक बढ़े हैं। कोलकाता से मुंबई के लिए टिकट का रेट 65 फीसदी बढ़ा है।

Image

भारत में हवाई किराये में बढ़ोतरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लाइट टिकट हुए महंगे
  • 143 फीसदी तक बढ़े दाम
  • बुकिंग में भी जोरदार तेजी

Air Fare Hike India: त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और इसके साथ ही फ्लाइट के टिकटों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। फ्लाइट टिकट तेजी से महंगे हो रहे हैं। वहीं फ्लाइट टिकट की बुकिंग में भी दोगुनी बढ़ोतरी देखी गई है। ये मामला सरकार तक पहुंच चुका है। सरकार इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। मगर अनुमान है कि त्योहारी सीजन में हवाई सफर करने वालों को अधिक किराया देना होगा। आगे जानिए कितने बढ़ें हैं टिकटों के दाम।

ये भी पढ़ें -

कितने रूटों के टिकट हुए महंगे

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार 20 टॉप रूटों में से 12 ऐसे हैं, जिनके एयर टिकटों के दाम 45 फीसदी तक बढ़े हैं। हवाई टिकट की कीमतों में 45 फीसदी की बढ़ोतरी बीते 3 महीनों में आई है।

दिवाली बुकिंग में तेजी

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार दीवाली को लेकर हो रही फ्लाइट टिकट बुकिंग में भी 85% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। लोग करीब 27 दिन पहले ही टिकट बुकिंग करा रहे हैं। यात्रियों की संख्या में भी तेजी देखने को मिली है।

इन रूटों पर 143% तक महंगे हुए टिकट

एडवांस बुकिंग के बीच कई रूटों के लिए एयर टिकट काफी महंगी हुई हैं। इनमें पटना से दिल्ली शामिल है। इस रूट पर टिकट के दाम 143 फीसदी तक बढ़े हैं। कोलकाता से मुंबई के लिए टिकट का रेट 65 फीसदी बढ़ा है।

इसी तरह दिल्ली से पुणे का टिकट 58 फीसदी और मुंबई से बेंगलुरु का एयर टिकट 55 फीसदी महंगा हो गया है।

और किन रूटों पर महंगे हुए टिकट

ऊपर बताए गए रूटों के अलावा दिल्ली से बेंगलुरु पर एयर टिकट 54% महंगा हो गया है। दिल्ली से मुंबई, बंगलुरु से मुंबई और मुंबई से दिल्ली की बात करें तो इन रूटों पर टिकट के दाम 53 फीसदी तक बढ़े हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article