बिजनेस

सोने का भाव आज का 26 जून 2026: आज सस्ता हुआ या महंगा? जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 June 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां कैरेट के हिसाब से जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 26 June 2026: सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत घटकर 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर है। यह 3 महीने के निचले स्तर पर आ गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव 0.05% बढ़कर यानी 73 रुपये तेजी के साथ 143200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,43,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर बुलियन्स के मुताबिक 1,43,,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 139873 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आज मुहर्रम की वजह से बाजार बंद है, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत गिरकर 3,978.06 डॉलर प्रति औंस रह गई। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:- चांदी का भाव आज का 26 जून 2026

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट (999): 139873 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995): 139313 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916): 128124 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750): 104905 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585): 81826 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,355₹143,550₹406,957₹167,434
22 कैरेट सोना₹13,159₹131,588₹373,044₹153,481
20 कैरेट सोना₹11,963₹119,625₹339,131₹139,528
18 कैरेट सोना₹10,766₹107,663₹305,218₹125,576
16 कैरेट सोना₹9,570₹95,700₹271,305₹111,623
14 कैरेट सोना₹8,374₹83,738₹237,392₹97,670
12 कैरेट सोना₹7,178₹71,775₹203,479₹83,717
10 कैरेट सोना₹5,981₹59,813₹169,566₹69,764

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹141750₹129950₹106350
मुंबई₹141600₹129800₹106200
अयोध्या₹141750₹129950₹106350
कोलकाता₹141600₹129800₹106200
चेन्नई₹143340₹132200₹110750
पटना₹141650₹129850₹106250
लखनऊ₹141750₹129950₹106350
मेरठ₹141750₹129950₹106350
कानपुर₹141750₹129950₹106350
गाजियाबाद₹141750₹129950₹106350
नोएडा₹141750₹129950₹106350
गुरुग्राम₹141750₹129950₹106350
चंडीगढ़₹141750₹129950₹106350
जयपुर₹141750₹129950₹106350
लुधियाना₹141750₹129950₹106350
गुवाहाटी₹141600₹129800₹106200
इंदौर₹141650₹129850₹106250
अहमदाबाद₹141650₹129850₹106250
सूरत₹141650₹129850₹106250
पुणे₹141600₹129800₹106200
नागपुर₹141600₹129800₹106200
नासिक₹141630₹129830₹106230
बैंगलोर₹141600₹129800₹106200
वडोदरा₹141650₹129850₹106250
भुवनेश्वर₹141600₹129800₹106200
कटक₹141600₹129800₹106200
रायपुर₹141600₹129800₹106200
हैदराबाद₹141600₹129800₹106200

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट और डॉलर में मजबूती के कारण निवेशकों की कीमती धातुओं में दिलचस्पी कम हुई, जिससे यह गिरावट का दौर जारी रहा। सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 2,800 रुपये घटकर 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई। पिछले सत्र में यह 1,48,100 रुपये थी। यह कमजोरी विदेशी बाजारों में भी दिखी, जहां हाजिर सोना नवंबर, 2025 के बाद पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे आ गया। सोने की कीमत 21.15 डॉलर या 0.53 प्रतिशत गिरकर 3,978.06 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले साल छह नवंबर को भी कीमतें इसी स्तर के आसपास थीं, जब यह 3,977.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थीं।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने के भाव में मामूली सुधार हुआ और यह 405 रुपये बढ़कर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 405 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,41,675 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस सुधार के बावजूद, सोने की कीमत 6 महीने के निचले स्तर के करीब बनी रही। पिछले सत्र में इसमें 5,259 रुपये या 3.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी और यह 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोना आखिरी बार 16 दिसंबर, 2025 को इन स्तर के आसपास रहा था, जब एमसीएक्स पर इसका भाव 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, अगस्त डिलिवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 11.30 डॉलर या 0.28 प्रतिशत टूटकर 3,997.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। यह आठ महीने से अधिक समय में पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे गिरा है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कीमती धातुओं की कीमतें बड़ी गिरावट में फंसी हुई हैं क्योंकि निवेशक कीमती धातुओं के बजाय डॉलर को प्राथमिकता दे रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि मजबूत डॉलर और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बने रहने की संभावना से कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस विभाग के प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि विदेशी बाजार में हाजिर सोना 3,980 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कीमती धातुओं में कई साल से जारी तेजी में अचानक बड़ी गिरावट आई है, जिससे कुछ चीनी बैंकों को खुदरा स्वर्ण व्यापार से जुड़ी अपनी सेवाओं को कम करना पड़ा है। निवेशक अमेरिका के नए आर्थिक आंकड़ों का भी इंतजार कर रहे हैं, जिनसे ब्याज दरों और मुद्रा बाजार को लेकर उम्मीदें तय हो सकती हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article