बिजनेस

चांदी का भाव आज का 26 जून 2026: कितनी है लेटेस्ट कीमत, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर में चांदी के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 June 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं, खरीदने से पहले रेट जानिए।

Image

आज क्या है चांदी का ताजा भाव

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 June 2026 : चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) रह गई, जो 6 महीने का निचला स्तर है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.58% बढ़कर यानी 1268 रुपये बढ़त के साथ 2,20,940 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,19,672 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,14,300 रुपये प्रति किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 2,16,541 रुपये किलो हो गई। चूंकि आज मुहर्रम की वजह से बाजार बंद है, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। विदेशी बाजार में हाजिर चांदी गिरकर 57.10 डॉलर प्रति औंस के 6 महीने के निचले स्तर पर आ गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:- सोने का भाव आज का 26 जून 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी की शुद्धता1 किलो1 औंस1 तोला
999 फाइन चांदी₹222,070₹6,296₹2,590
925 स्टर्लिंग चांदी₹205,415₹5,823₹2,396
900 कॉइन चांदी₹199,863₹5,666₹2,331
800 जर्मन चांदी₹177,656₹5,036₹2,072

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
अयोध्या₹2,400₹24,000₹2,40,000
कानपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
नोएडा₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुरुग्राम₹2,400₹24,000₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,400₹24,000₹2,40,000
इंदौर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
वडोदरा₹2,400₹24,000₹2,40,000
सूरत₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
नागपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
नासिक₹2,400₹24,000₹2,40,000
बैंगलोर₹2,400₹24,000₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,350₹23,500₹2,35,000
कटक₹2,350₹23,500₹2,35,000
केरल₹2,350₹23,500₹2,35,000
रायपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट और डॉलर में मजबूती के कारण निवेशकों की कीमती धातुओं में दिलचस्पी कम हुई, जिससे यह गिरावट का दौर जारी रहा। चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी में कमजोरी आई और इसकी कीमत 5,000 रुपये घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो छह महीने का निचला स्तर है। पिछले सत्र में चांदी 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमतें 24 दिसंबर, 2025 को भी इसी स्तर के आसपास थीं, जब इसका कारोबार 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर हुआ था। विदेशी बाजार में हाजिर चांदी 0.56 प्रतिशत गिरकर 57.10 डॉलर प्रति औंस के छह महीने के निचले स्तर पर आ गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

निचले दाम पर कारोबारियों की लिवाली उभरने के बीच गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 175 रुपये की तेजी के साथ 2.13 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 175 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,13,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 57.53 डॉलर प्रति औंस हो गई।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि पिछले सत्र में चांदी में भारी बिकवाली के दबाव के कारण कीमतें कई महीनों के निचले स्तर पर आ गई थीं, जिसके बाद अब कम कीमत पर लिवाली उभरती देखी जा रही है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article