बिजनेस

सोने का भाव आज का 30 जून 2026: रेट में उलटफेर, जानें 22, 18 से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 30 June 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां कैरेट के हिसाब से जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 30 June 2026 : ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के चलते सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात तक 0.65% बढ़कर यानी 932 रुपये बढ़त के साथ 1,43,334 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,42,402 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन मार्केट के अनुसार सोना 1,43,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 1,40,382 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,41,286 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,021.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले अपने शहर के लेटेस्ट गोल्ड ज्वेलरी रेट्स भी आसानी से जान सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:- चांदी का ताजा भाव, 30 जून 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट₹14,348₹1,43,480₹4,06,759₹1,67,352
22 कैरेट₹13,152₹1,31,523₹3,72,862₹1,53,406
20 कैरेट₹11,957₹1,19,567₹3,38,966₹1,39,460
18 कैरेट₹10,761₹1,07,610₹3,05,069₹1,25,514
16 कैरेट₹9,565₹95,653₹2,71,173₹1,11,568
14 कैरेट₹8,370₹83,697₹2,37,276₹97,622
12 कैरेट₹7,174₹71,740₹2,03,379₹83,676
10 कैरेट₹5,978₹59,783₹1,69,483₹69,730

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 141421 रुपये प्रति 10 ग्राम140382 रुपये प्रति 10 ग्राम141286 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 140855 रुपये प्रति 10 ग्राम139820 रुपये प्रति 10 ग्राम140720 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 129542 रुपये प्रति 10 ग्राम129991 रुपये प्रति 10 ग्राम129418 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 106066 रुपये प्रति 10 ग्राम105287 रुपये प्रति 10 ग्राम109564 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 82731 रुपये प्रति 10 ग्राम82124 रुपये प्रति 10 ग्राम82652 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹140280₹128600₹105250
मुंबई₹140130₹128450₹105100
कोलकाता₹140130₹128450₹105100
चेन्नई₹145080₹132990₹111240
पटना₹140180₹128500₹105150
लखनऊ₹140280₹128600₹105250
मेरठ₹140280₹128600₹105250
अयोध्या₹140280₹128600₹105250
कानपुर₹140280₹128600₹105250
गाजियाबाद₹140280₹128600₹105250
नोएडा₹140280₹128600₹105250
गुरुग्राम₹140280₹128600₹105250
चंडीगढ़₹140280₹128600₹105250
जयपुर₹140280₹128600₹105250
लुधियाना₹140280₹128600₹105250
गुवाहाटी₹140130₹128450₹105100
इंदौर₹140180₹128500₹105150
अहमदाबाद₹140180₹128500₹105150
वडोदरा₹140180₹128500₹105150
पुणे₹140130₹128450₹105100
सूरत₹140180₹128500₹105150
नागपुर₹140130₹128450₹105100
नासिक₹140160₹128480₹105130
बैंगलोर₹140130₹128450₹105100
भुवनेश्वर₹140130₹128450₹105100
रायपुर₹140130₹128450₹105100
हैदराबाद₹140130₹128450₹105100

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को कारोबारियों की ओर से कम कीमत पर लिवाली बढ़ाने के कारण सोने की कीमतों में 1,300 रुपये का सुधार दर्ज हुआ और यह 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जिससे इसमें तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जबकि बृहस्पतिवार को यह 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।मुहर्रम के कारण शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 54.14 डॉलर या 1.32 प्रतिशत गिरकर 4,035.12 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 782 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 782 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,43,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,592 लॉट का कारोबार हुआ।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,059.36 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बाजार एक्सपर्ट्स ने सोने की कीमतों में सुधार का कारण हालिया गिरावट के बाद सस्ती कीमत पर होने वाली लिवाली को बताया, जबकि चांदी की कीमतों में विदेशी बाजारों की कमजोरी का असर जारी रहा। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि सोमवार को घरेलू बाजार में वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच चांदी की कीमतों पर दबाव रहा।

मिराए एसेट शेरखान में जिंस और मुद्रा प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि सप्ताहांत के दौरान अमेरिका-ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ने से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी हुई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article