बिजनेस

Gold Price Today 15 July 2025: सोना लुढ़का, रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसली चांदी, जानें 24k, 22k, 18k और 14k का ताजा रेट

Gold And Silver Price Today in India (सोना का भाव आज) 15 July 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों और घरेलू परिस्थितियों का सीधा प्रभाव इनकी कीमतों पर पड़ता है। आइए जानें आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमतें क्या हैं। साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 15 July 2025 : सोने की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 97916 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से घटकर 111997 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट98303 रुपये97964 रुपये 97916 रुपये
सोना 23 कैरेट97909 रुपये97572 रुपये 97524 रुपये
सोना 22 कैरेट90045 रुपये89735 रुपये 89691 रुपये
सोना 18 कैरेट73727 रुपये73473 रुपये 73437 रुपये
सोना 14 कैरेट57507 रुपये57309 रुपये 57281 रुपये
चांदी 999113867 रुपये/किलो112000 रुपये/किलो111997 रुपये/किलो

पिछले दिन सोने-चांदी का भाव इतना रहा

भाषा के मुताबिक अमेरिकी शुल्क धमकियों को लेकर अनिश्चितताओं के बीच डॉलर की कमजोरी के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 5,000 रुपये के जोरदार उछाल के साथ 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शनिवार को चांदी 4,500 रुपये बढ़कर 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची थी। संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200-200 रुपये बढ़कर क्रमशः 99,570 रुपये और 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। इसके अलावा, जिंस एक्सचेंज में चांदी वायदा 2,135 रुपये या 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,15,136 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त डिलिवरी वाले सबसे अधिक कारोबार वाला सोने का अनुबंध 518 रुपये या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 98,336 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

पिछले दिन सोन वायदा भाव इतना रहा

भाषा के मुताबिक मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव सोमवार को 320 रुपये तेजी के साथ 98,138 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 320 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 98,138 प्रति 10 ग्राम हो गयी। इसमें 12,393 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,358.72 डॉलर प्रति औंस रहा।

पिछले दिन चांदी का वायदा इतना रहा

भाषा के मुताबिक वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत सोमवार को 1,14,875 प्रति किलोग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च भाव पर पहुंच गई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत शुरुआती कारोबार में 1,14,875 प्रति किलोग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई और यह 1520 रुपये या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 1,14,521 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसमें 22,695 लॉट का कारोबार हुआ।विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39.05 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article