Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 22nd March 2024: नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोना की कीमतों में गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोना अब 66268 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है जबकि चांदी लुढ़क कर 74052 रुपए किलो पर आ गया है। गौर हो कि सोने की कीमत नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1,130 रुपए के उछाल के साथ 67,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव आज का
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 66914 | 66245 | 66268 |
| सोना 995 | 66646 | 65980 | 66003 |
| सोना 916 | 61293 | 60680 | 60702 |
| सोना 750 | 50186 | 49683 | 49701 |
| सोना 585 | 39145 | 38753 | 38767 |
| चांदी 999 | 75045 रुपए किलो | 73787 रुपए किलो | 74052 रुपए किलो |
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 62,350 | 68,020 | 51,070 |
| मुंबई | 61,800 | 67,420 | 50,560 |
| नई दिल्ली | 61,950 | 67,570 | 50,690 |
| कोलकाता | 61,800 | 67,420 | 50,560 |
| पटना | 61,850 | 67,470 | 50,605 |
| लखनऊ | 61,950 | 67,570 | 50,690 |
| अयोध्या | 61,950 | 67,570 | 50,690 |
| गुरुग्राम | 61,950 | 67,570 | 50,690 |
| गाजियाबाद | 61,950 | 67,570 | 50,690 |
| नोएडा | 61,950 | 67,570 | 50,690 |
| अहमदाबाद | 61,850 | 67,470 | 50,600 |
| जयपुर | 61,950 | 67,570 | 50,690 |
| चंडीगढ़ | 61,950 | 67,570 | 50,690 |
| भूवनेश्वर | 61,800 | 67,420 | 50,560 |
सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 1,014 रुपए की तेजी के साथ 66,764 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,014 रुपए यानी 1.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,764 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,067 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,228.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,222 रुपए की तेजी के साथ 76,535 रुपए प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,222 रुपए यानी 1.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,535 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 26,504 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.84 डॉलर प्रति औंस हो गई।
