बिजनेस

इस साल सोने ने कराई ताबड़तोड़ कमाई, इन 6 गोल्ड ETF ने दिया 66% से ज्यादा रिटर्न

सोने में निवेश के कई तरीके हैं गोल्ड बार, गोल्ड ज्वेलरी या गोल्ड ETF या बॉन्ड। इनमे आप कम पैसे में सोना खरीद सकते हैं और सोने की बढ़ती कीमतों के साथ आपकी कमाई भी बढ़ती जाएगी। साल 2025 में सोने ने 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है, वहीं गोल्ड ETFs ने भी 66 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

Gold

सोने में निवेश हमेशा से ही बेहतर विकल्प रहा है और इसने शानदार रिटर्न दिया है। साल 2025 में भी सोने ने जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों की कमाई कराई है। सोने की कीमत आज 1 लाख 17 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब है, आसमान छूती कीमतों की वजह से हर कोई सोना नहीं खरीद सकता है। लेकिन अगर आप भी बिना सोना ख़रीदे सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपको सोना खरीदने के लिए ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे और आपकी कमाई भी बढ़ती रहेगी।

सोने में निवेश के कई तरीके हैं गोल्ड बार, गोल्ड ज्वेलरी या गोल्ड ETF या बॉन्ड। इनमे आप कम पैसे में सोना खरीद सकते हैं और सोने की बढ़ती कीमतों के साथ आपकी कमाई भी बढ़ती जाएगी। साल 2025 में सोने ने 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है, वहीं गोल्ड ETFs ने भी 66 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। गोल्ड खरीदने के बजाए आपके लिए गोल्ड ETF बेहतर ऑप्शन रहेगा, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आप हर महीने कुछ अमाउंट का सोना खरीद सकते हैं।

क्या होता है गोल्ड ETF?

गोल्ड ETF यानी Gold Exchange Traded Fund एक ऐसा निवेश साधन है, जिसमें आप सोना खरीदे बिना उसमें निवेश कर सकते हैं। इसे आप शेयर बाजार की तरह स्टॉक एक्सचेंज (NSE या BSE) पर खरीद या बेच सकते हैं। गोल्ड ETF में आप सोने की कीमत के अनुसार चलने वाले यूनिट्स खरीदते हैं। हर यूनिट आमतौर पर 1 ग्राम सोने के बराबर होती है। जब सोने की कीमत बढ़ती है, तो आपके ETF यूनिट्स की वैल्यू भी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: 7 साल में कितनी बढ़ी भारतीयों की सैलरी, सरकार ने जारी किया शॉकिंग डाटा

इन गोल्ड ETF ने बनाया मालामाल

Nippon India ETF Gold BeES – ₹23,832 करोड़ AUM

HDFC Gold ETF – ₹11,379 करोड़ AUM

SBI Gold ETF – ₹9,506 करोड़ AUM

ICICI Prudential Gold ETF – ₹8,770 करोड़ AUM

Kotak Gold ETF – ₹8,315 करोड़ AUM

UTI Gold ETF – ₹2,156 करोड़ AUM

फिजिकल गोल्ड या Gold ETF क्या है सही?

सोने में निवेश भारत की परंपरा रही है, लेकिन वक्त के साथ इसका तरीका बदल गया है। आज जहां लोग अब भी गहनों और सिक्कों के रूप में सोना खरीदते हैं, वहीं गोल्ड ETF (Exchange Traded Fund) ने निवेशकों को एक आधुनिक, सुरक्षित और आसान विकल्प दे दिया है। वहीं फिजिकल गोल्ड में प्योरिटी को लेकर चिंता बनी रहती है। इसके अलावा, इसे संभालने और सुरक्षित रखने की चिंता हमेशा बनी रहती है। अगर कभी जरूरत पड़ी तो तुरंत बेच पाना भी आसान नहीं होता, क्योंकि हर जगह एक जैसी कीमत नहीं मिलती।

सोने की कीमतें कितनी हैं?

भारत में सोने की कीमतें लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं। फिलहाल 24K के 10 ग्राम सोने की कीमत करीब ₹1,20,910 तक पहुंच गई है, जो एक नया रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है। घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती मांग, भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर रुपये के कारण देखने को मिल रही है। निवेशक अब भी सोने को सुरक्षित एसेट मानकर खरीद रहे हैं, जिससे इसकी कीमतें और ऊपर जा रही हैं।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

सोने की कीमतें कई कारणों से लगातार बढ़ रही हैं। सबसे बड़ा कारण है अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती मांग। इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित कर रही हैं, क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। भारत में रुपए की कमजोरी भी कीमतों को ऊपर धकेल रही है — डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट से सोने का आयात महंगा हो जाता है, जिससे घरेलू कीमत बढ़ जाती है। इसके अलावा, त्योहारों और शादियों के सीजन में सोने की लोकप्रियता और मांग में इजाफा भी कीमतों को ऊपर ले जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी Author

लखनऊ शहर से आने वाली रिचा त्रिपाठी ने नोएडा में अपनी अलग पहचान बनाई है। रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर कॉपी एडीटर हैं। रिचा 7 साल से मीडि... और देखें

End of Article