बिजनेस

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, जानें सस्ता हुआ या महंगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 12:23 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 29 September 2022: मार्च में 2,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर चढ़ने के बाद से सोने की कीमत में 20 फीसदी की गिरावट आई है।

Image

Gold and Silver Rate Today: आज सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
सोने को मुद्रास्फीति और आर्थिक अनिश्चितताओं के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।
पिछले हफ्ते दुनिया के शीर्ष उपभोक्ता चीन में सोने का प्रीमियम चढ़ गया था।
भारत में घरेलू दरों में तेजी के कारण चार सप्ताह में पहली बार सोना छूट पर कारोबार कर रहा था।

Gold and Silver Rate Today, 29 September 2022: भारत में सोने की कीमत में सुधार के कुछ संकेत दिखाई दिए। त्योहारी सीजन से पहले घरेलू उपभोक्ताओं की नजर पीली धातु पर है। एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold Price) 0.18 फीसदी या 90 रुपये की गिरावट के साथ 50,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी वायदा (Silver Price) 0.44 फीसदी या 247 रुपये की गिरावट के साथ 56,281 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, हाजिर बाजार में बुधवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 49,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 54,524 रुपये प्रति किलोग्राम थी। सोने का हाजिर भाव लगातार 10 सत्रों से 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे बना हुआ है, जबकि चांदी एक सप्ताह से भी कम समय में 2,800 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक टूट गई है।

डॉलर के मुकाबले बढ़ा रुपया

अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने की वजह से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 35 पैसे बढ़कर 81.58 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 81.60 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार को यह 40 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ अपने अबतक के सबसे निचले स्तर 81.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.61 फीसदी ऊपर 113.28 पर आ गया था।

ग्लोबल मार्केट में इतना है दाम

क्रूड ऑयल (Crude Oil Price) की बात करें, तो एक बैरल ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम 89 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 82.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। उल्लेखनीय है कि शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,772.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article