बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 17 Oct 2022: दिवाली के पास आते ही महंगा हुआ सोना, चांदी का इतना है दाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 01:34 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 17 October 2022: पिछले सप्ताह सोने की हाजिर कीमत लगभग 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गई है, जबकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान चांदी लगभग 4,800 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई है।

Image

Gold and Silver Rate Today: दिवाली के पास आते ही महंगा हुआ सोना-चांदी

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 17 October 2022: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना वायदा 0.31 फीसदी या 156 रुपये की तेजी के साथ 50,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, चांदी वायदा (Silver Price) 0.79 फीसदी या 438 रुपये की तेजी के साथ 55,664 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। धनतेरस (Dhanteras) और दिवाली (Diwali) से पहले कीमतों में नरमी की वजह से पिछले हफ्ते भारत में फिजिकल सोने की खरीदारी में सुधार हुआ है।

पिछले सत्र में इतना था सोने का दाम

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,438 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 56,042 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

वैश्विक बाजार में महंगा हुआ सोना

ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो वहां हाजिर सोना 0.5 फीसदी बढ़कर 1,650.49 डॉलर प्रति औंस पर था। शुक्रवार को इसकी कीमत में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी। अमेरिकी सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 1,656.00 डॉलर पर था। चांदी की बात करें, तो हाजिर चांदी 1 फीसदी बढ़कर 18.44 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.5 फीसदी बढ़कर 903.63 डॉलर और पैलेडियम 1.9 फीसदी बढ़कर 2,025.80 डॉलर हो गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़का रुपया

विदेशी कोषों की निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी की वजह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया (Rupee vs Dollar) 19 पैसे फिसलकर 82.38 के स्तर पर आ गया। कारोबार के दौरान अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.33 के पर खुला, और फिर कमजोर रुख के साथ 82.38 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे टूट गया। इससे पिछले सत्र में यानी शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.19 पर बंद हुआ था।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article