बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 04 Oct 2022: दशहरा से पहले दोबारा महंगा हो गया सोना, चांदी का भी बढ़ा दाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 01:30 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 04 October 2022: त्योहारों से पहले मांग में सुधार के कारण पिछले सप्ताह भारत में फिजिकल सोने का बाजार प्रीमियम पर रहा। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है।

Image

Gold and Silver Rate Today: दशहरा से पहले महंगा हुआ सोना- चांदी!

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।
  • सरकार ने जुलाई में सोने पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 फीसदी किया था।
  • तब प्लैटिनम पर शुल्क को 10.75 फीसदी पर कायम रखा गया था।

Gold and Silver Rate Today, 04 October 2022: विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने के बाद मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। इसके साथ ही चांदी भी महंगी हो गई। अमेरिकी विनिर्माण गतिविधि सितंबर में लगभग ढाई सालों में अपनी सबसे धीमी गति से बढ़ी क्योंकि फेडरल रिजर्व द्वारा मांग को ठंडा करने और मुद्रास्फीति को कम करने के लिए नए ऑर्डर अनुबंधित किए गए थे।

इतना हुआ कीमती धातुओं का दाम

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.25 फीसदी या 40 रुपये की तेजी के साथ 51,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी का वायदा भाव 1.44 फीसदी या 878 रुपये की तेजी के साथ 61,789 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

दो हफ्तों में इतनी बदली कीमत

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, हाजिर बाजार में सोमवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 50,387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 57,317 रुपये प्रति किलोग्राम थी। पिछले दो हफ्तों में सोने की हाजिर कीमत 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है, जबकि चांदी पिछले सप्ताह 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक उछल गई है।

प्लैटिनम पर बढ़ा सीमा शुल्क

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने आयात पर अंकुश लगाने के लिए बहुमूल्य धातु प्लैटिनम पर सीमा शुल्क 10.75 फीसदी बढ़ा दिया है। अब यह 15.4 फीसदी हो गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्लैटिनम पर 15.4 फीसदी का संशोधित आयात शुल्क 3 अक्टूबर 2022 से लागू हुआ।

मजबूत हुआ भारतीय रुपया

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे मजबूत होकर 81.51 के स्तर पर पहुंच गया। मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि ग्लोबल स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत में तेजी की वजह से रुपये की मजबूती पर थोड़ा असर दिखा। सोमवार को रुपया 42 पैसे की गिरावट के साथ 81.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article