बिजनेस

Gold and Silver Rate Today: सोने में 400 की तेजी तो चांदी में 430 रुपये की गिरावट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2023, 09:52 PM IST

Gold and Silver Rate Today, 17 March 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमतें बढ़कर 1,928 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी गिरावट के साथ 21.87 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। वहीं शुक्रवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही।

Image

Gold and Silver Rate Today: सोने में 400 की तेजी तो चांदी में 430 रुपये की गिरावट

Gold and Silver Rate Today, 17 March 2023: ग्लोबल सेंटीमेंट का असर आज भी सोने और चांदी की कीमतों में दिखा। एक तरफ जहां सोने की कीमतों में तेजी रही, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी रहा। दिल्ली में हाजिर बाजार में शुक्रवार को सोना 400 रुपये की तेजी के साथ 58,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 430 रुपए की गिरावट के साथ 67,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। जिस तरह पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर में बैंकिंग क्राइसिस ने पैर फैलाएं हैं। उसकी वजह से निवेशक सोने की खरीदारी कर रहे हैं। और उसका असर कीमतों पर दिख रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी जारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमतें बढ़कर 1,928 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी गिरावट के साथ 21.87 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। वहीं शुक्रवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 58,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

असल में सोने में हालिया तेजी की वजह निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुख करना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने बैंकिंग क्राइसिस को देखते हुए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

कल भी तेजी के साथ हुआ था बंद

ग्लोबल फैक्टर की वजह से गुरुवार कोभी सोना की कीमतों में 380 रुपये की तेजी रही थी। और सोने का भाव 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट थी। चांदी 90 रुपये की गिरावट के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अगर आने वाले दिनों में निवेशकों का भरोसा वापस नहीं लौटा तो कीमतों में तेजी का रुख जारी रह सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article