बिजनेस

Gold-Silver Price Today 23rd April 2024: सोना और चांदी के घटे दाम, खरीदने का बेहतरीन मौका, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 23, 2024, 05:24 PM IST

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 23rd April 2024: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी पर ब्रेक लगा। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

जानिए सोने और चांदी ताजा भाव

Photo : BCCL

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का), 23rd April 2024: पश्चिम एशिया में तनाव घटने के बीच कमजोर वैश्विक रुख होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट 24 कैरेट वाला सोना घटकर 71598 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि चांदी कम होकर 80007 रुपए किलो हो गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण दिल्ली में सोना 450 रुपए की गिरावट के साथ 73,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी तरह, चांदी की कीमत भी 1,100 रुपए लुढ़ककर 85,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

सोने-चांदी का भाव आज का

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम शाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 99972875 रुपए 71741 रुपए71598 रुपए
सोना 99572583 रुपए71454 रुपए71311 रुपए
सोना 91666754 रुपए65715 रुपए65584 रुपए
सोना 75054656 रुपए53806 रुपए53699 रुपए
सोना 58542632 रुपए41969 रुपए41885 रुपए
सोना 99981554 रुपए किलो79887 रुपए किलो80007 रुपए किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई68,440 74,66056,060
मुंबई67,540 73,68055,260
दिल्ली67,69073,83055,380
कोलकाता67,54073,68055,260
अहमदाबाद67,59073,73055,300
पटना67,59073,73055,300
लखनऊ67,69073,83055,380
अयोध्या67,69073,83055,380
गाजियाबाद 67,69073,83055,380
नोएडा67,690 73,83055,380
गुरुग्राम67,69073,83055,380
जयपुर67,69073,83055,380
चंडीगढ़67,69073,83055,380
भूवनेश्वर67,54073,68055,260

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

बाजार में मुनाफावसूली होने के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 913 रुपये की गिरावट के साथ 71,888 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 913 रुपये यानी 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,888 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 20,427 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों तथा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,370.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,777 रुपये की गिरावट के साथ 81,730 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,777 रुपये यानी 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,730 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 21,367 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 3.63 प्रतिशत की हानि के साथ 28.07 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article