बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 14 May 2024: सोने की कीमतों में गिरावट, अपने शहर का ताजा भाव जानें

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 14 May 2024: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। 13 मई को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 844 रुपए सस्ता होकर 72164 रुपए पर आ गया।

Image

जानिए सोना चांदी के ताजा भाव

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 14 May 2024: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कीमती धातु की दरों में गिरावट के बीच लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सत्र में पीली धातु 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि चांदी 800 रुपये की बढ़त के साथ 86,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबार में यह 85,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,339 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 8 अमेरिकी डॉलर कम है। हालांकि चांदी बढ़कर 28.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। पिछले सत्र में यह 28.10 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

सोने-चांदी का भाव आज का

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट प्रति 10 ग्रामदोपहर का रेट प्रति 10 ग्रामशाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 999721647220272335
सोना 995727167191372045
सोना 916661026613766259
सोना 750541235415254251
सोना 585422164223842316
चांदी 99983494 रुपए किलो84080 रुपए किलो84080 रुपए किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई₹₹ 67,240₹ 73,350 ₹ 55,080
मुंबई₹ 67,140 ₹ 73,240 ₹ 54,930
दिल्ली₹ 67,290 ₹ 73,370 ₹ 55,050
कोलकाता₹ 67,140 ₹ 73,240 ₹ 54,930
अहमदाबाद₹ 67,190 ₹ 73,270 ₹ 54,970
जयपुर₹ 67,290 ₹ 73,370 ₹ 55,050
पटना₹ 67,190 ₹ 73,270 ₹ 54,970
लखनऊ₹ 67,290 ₹ 73,370 ₹ 55,050
गाजियाबाद₹ 67,290 ₹ 73,370 ₹ 55,050
नोएडा₹ 67,290 ₹ 73,370 ₹ 55,050
अयोध्या₹ 67,290 ₹ 73,370 ₹ 55,050 ₹ 55,050
गुरुग्राम₹ 67,290 ₹ 73,370 ₹ 55,050
चंडीगढ़₹ 67,290 ₹ 73,370 ₹ 55,050
भूवनेश्वर₹ 67,140 ₹ 73,240 ₹ 54,930
ये भी पढ़ें - मेलिंडा ने छोड़ा गेट्स फाउंडेशन का साथ, बदले में मिलेंगे 1 लाख करोड़

ऐसे तय होते हैं सोना-चांदी के दाम

आपकी ज्वैलरी का फाइनल रेट {सोने की कीमत X (ग्राम में वजन)} + मेकिंग चार्ज + 3% जीएसटी + हॉलमार्किंग शुल्क + रत्न सबको जोड़कर तय होता है। ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज प्रति-ग्राम या प्रतिशत के हिसाब से लेते हैं। कुछ जौहरी इन दोनों के मिक्स से ये चार्ज लगाते हैं। बतौर मेकिंग चार्ज ज्वैलर सोने की कीमत का 1% चार्ज करते हैं। उदाहरण के लिए सोने की कीमत 68,000 रु है तो मेकिंग चार्ज 680 रु होगा। GST की बात करें तो सोने के गहनों की कुल कीमत (मेकिंग चार्ज सहित) पर जीएसटी लगाया जाता है।
Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article