बिजनेस

LIC को SEBI से मिली 3 साल की खास मोहलत, शेयर में 4 फीसदी की तेजी

LIC Share Price: बुधवार को बीएसई पर एलआईसी का शेयर 931.05 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 934.00 रु पर खुला है। करीब सवा 12 बजे ये 37.45 रु या 4.02 फीसदी की मजबूती के साथ 968.50 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 983 रु तक उछला है।

Image

LIC के शेयर में 4 फीसदी की तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • LIC को SEBI से मिला 3 साल का समय
  • मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियम के लिए मिला समय
  • शेयर में 4 फीसदी की तेजी

LIC Share Price: देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियम को पूरा करने के लिए 3 साल का समय दे दिया है। सेबी से एलआईसी को 10 प्रतिशत पब्लिक शेयरहोल्डिंग हासिल करने के लिए तीन और साल का समय मिल गया है। इस खबर से एलआईसी के शेयर में तेजी आई है और कंपनी का शेयर 4 फीसदी से अधिक चढ़ गया है। आगे जानिए कितने पर पहुंच गया एलआईसी का शेयर।

ये भी पढ़ें -

4 फीसदी की आई उछाल

बुधवार को बीएसई पर एलआईसी का शेयर 931.05 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 934.00 रु पर खुला है। करीब सवा 12 बजे ये 37.45 रु या 4.02 फीसदी की मजबूती के साथ 968.50 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 983 रु तक उछला है।

2027 तक पूरा करना होगा नियम

एलआईसी कम से कम 10 फीसदी पब्लिक होल्डिंग का नियम अब 16 मई 2027 को पूरा करना होगा। 31 मार्च, 2023 तक, बीमा कंपनी में पब्लिक हिस्सेदारी 3.5 प्रतिशत थी। 10 प्रतिशत न्यूनतम शेयरधारिता हासिल करने के लिए सरकार को अभी भी अगले तीन वर्षों में एलआईसी में अपनी 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचनी होगी।

कब हुई थी लिस्ट

एलआईसी मई 2022 में लिस्ट हुई थी, जब सरकार ने 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के जरिए इसमें अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। 17 मई, 2022 को यह 949 रुपये के फाइनल आईपीओ प्राइस से 9 प्रतिशत गिरकर 867 रुपये पर लिस्ट हुआ था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article