बिजनेस

ग्लोबल शेयर मार्केट (10-April-2026): ग्लोबल संकेत पॉजिटिव, एशियाई बाजारों में तेजी, क्या 24,000 पार करेगा Nifty?

Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 10-Apr-2026) वैश्विक बाजार आज का इंडेक्स: ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज पॉजिटिव शुरुआत कर सकता है।

Image

वैश्विक बाजारों का मिलाजुला रुख

Global Market Today आज का वैश्विक बाजार (10-Apr-2026): एशियाई बाजारों में तेजी और अमेरिकी फ्यूचर इंडेक्स में पॉजिटिव सेंटिमेंट्स भारतीय बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और मजबूत डॉलर निवेशकों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। फिलहालज, Nifty के फ्लैट से पॉजिटिव ओपन होने के संकेत मिल रहे हैं।

एशिया में तेजी, सेंटीमेंट हुआ मजबूत

एशियाई बाजारों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे बाजारों में 1 से 2 प्रतिशत तक की तेजी ने ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल बनाया है। हांगकांग और चीन के बाजार भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। यह रैली बताती है कि निवेशकों का रिस्क लेने का रुझान बढ़ा है।

इंडेक्सलेटेस्ट लेवल (LTP)बदलाव% बदलावट्रेंड
GIFT Nifty23,921.50+37.50+0.16%पॉजिटिव
Nikkei 22556,746.00+850.68+1.52%बहुत मजबूत
Straits Times4,983.63+6.55+0.13%मजबूत
Hang Seng25,960.00+207.60+0.81%मजबूत
Taiwan Weighted35,215.10+353.94+1.02%बहुत मजबूत
KOSPI5,888.93+110.92+1.92%बेहद मजबूत
SET Composite1,489.660.000.00%स्थिर
Jakarta Composite7,463.53+155.94+2.13%तेज उछाल
Shanghai Composite4,002.33+36.16+0.91%न्यूट्रल से पॉजिटिव

GIFT Nifty दे रहा पॉजिटिव ओपनिंग का संकेत

GIFT Nifty में हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि निफ्टी 23,900 से 24,000 के दायरे में खुल सकता है। यह लेवल फिलहाल बाजार के लिए अहम रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है। अगर बाजार इस स्तर के ऊपर टिकता है, तो शॉर्ट कवरिंग की वजह से तेजी और बढ़ सकती है।

कच्चा तेल और डॉलर बने जोखिम

कच्चे तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जो भारत जैसे आयातक देश के लिए नकारात्मक संकेत है। वहीं डॉलर इंडेक्स में मजबूती और रुपये में कमजोरी विदेशी निवेशकों के फ्लो को प्रभावित कर सकती है। ये दोनों फैक्टर बाजार की तेजी को सीमित कर सकते हैं और वोलैटिलिटी बढ़ा सकते हैं।

सेगमेंटइंस्ट्रूमेंटलेटेस्ट लेवल (LTP)बदलाव% बदलावट्रेंड
कमोडिटीBrent Crude96.41-0.21-0.22%न्यूट्रल
कमोडिटीCrude Oil (WTI)98.63+0.04+0.04%बुलिश
कमोडिटीGold4,750.47-13.23-0.28%बुलिश (हल्की कमजोरी)
करेंसीDollar Index98.89+0.05+0.05%मजबूत
करेंसीUSD/INR92.66+0.07+0.08%रुपये पर दबाव

US बाजारों से मिला सपोर्ट, टेक शेयरों में दम

अमेरिकी बाजारों में मजबूती का रुख कायम है, जहां S&P 500 और Nasdaq में अच्छी बढ़त देखने को मिली। खासतौर पर टेक शेयरों में खरीदारी ने Nasdaq को मजबूती दी है, जिससे ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट बेहतर हुआ है। Dow Futures में भले ही सीमित मूवमेंट रहा, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड अभी भी बुलिश बना हुआ है। यह संकेत देता है कि गिरावट पर खरीदारी का ट्रेंड कायम है।

सेगमेंटइंडेक्सलेटेस्ट लेवल (LTP)बदलाव% बदलावट्रेंड
US मार्केटDow Jones Futures48,186.30+0.500.00%बुलिश बायस
US मार्केटS&P 5006,824.66+41.85+0.62%बहुत मजबूत
US मार्केटNasdaq22,821.66+186.66+0.82%मजबूत
यूरोपFTSE 10010,603.48-5.40-0.05%बहुत मजबूत
यूरोपCAC 408,245.80-18.07-0.22%बहुत मजबूत
यूरोपDAX23,806.99-273.64-1.15%कमजोर

यूरोप में दबाव, लेकिन ट्रेंड अभी सुरक्षित

यूरोपीय बाजारों में हल्की कमजोरी देखने को मिली, जिसमें जर्मनी का DAX प्रमुख रूप से दबाव में रहा। हालांकि FTSE और CAC में गिरावट सीमित रही, जिससे संकेत मिलता है कि यह बड़ी गिरावट नहीं बल्कि सामान्य प्रॉफिट बुकिंग है। टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी मजबूत बना हुआ है और ट्रेंड पूरी तरह से नहीं टूटा है।

आज के लिए अहम लेवल और रणनीति

ग्लोबल संकेत फिलहाल भारतीय बाजार के पक्ष में नजर आ रहे हैं, खासतौर पर एशियाई तेजी और अमेरिकी मजबूती के कारण। हालांकि कच्चे तेल और डॉलर का दबाव बाजार की रफ्तार को सीमित कर सकता है। ऐसे में बाजार में तेजी के साथ सतर्कता भी जरूरी है। निफ्टी के लिए 23,850 से 23,660 का जोन मजबूत सपोर्ट बना हुआ है, जबकि 24,000 से 24,150 का स्तर अहम रेजिस्टेंस रहेगा। मौजूदा सेटअप को देखते हुए बाजार में तेजी का रुख तो है, लेकिन जोखिम भी बराबर बना हुआ है। ऐसे में आज के सत्र में ट्रेडर्स के लिए सीमित दायरे में ट्रेडिंग और ऑप्शन स्ट्रेटजी ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article