बिजनेस

Share Market Live Today (09-Apr-2026): सेंसेक्स 931, निफ्टी 229 अंक लुढ़कर बंद, क्यों फिसला बाजार?

Share Market Live Today (09-Apr-2026): भारतीय शेयर बाजार की आज ओपनिंग कमजोरी के साथ हुई है। दोनों इंडेक्स दिनभर कमजोरी के ट्रेंड में रहे। सेंसेक्स 931 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 222 अंक गिरकर बंद हुआ।

Image

शेयर बाजार में कमजोरी का रुख

Share Market Live Today (09-Apr-2026): गुरुवार 9 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत की, जो दिन बढ़ने के साथ बढ़ती गई। दोपहर बाद सेंसेक्स जहां 1100 अंक से ज्यादा फिसल गया। वहीं, निफ्टी में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट आ गई। निफ्टी इस दौरान 23,682.80 तक फिसल गया है। जबकि, सेंसेक्स 76,347.90 अंक तक लुढ़क गया है।

हालांकि, आखिर आधे घंटे में हल्की रिकवरी आई और दोनों इंडेक्स निचले स्तर से उठे। दिन क आखिर में सेंसेक्स 931 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 229 अंक की गिरावट आई। हालांकि, बाजार की ब्रेड्थ में ज्यादा कमजोरी नहीं आई, हालांकि, फिर भी मार्केट कैप में करीब 27,542.18 करोड़ की गिरावट आई है।

सूचकांक नामओपनहाईलोबंद स्तरबदलाव% बदलाव
निफ्टी 5023,909.0523,990.7523,682.8023,768.45-228.90-0.95%
सेंसेक्स77,319.3377,429.3376,347.9076,631.65-931.25-1.20%
इससे पहले NIFTY 23,909 के स्तर पर खुला और शुरुआती मिनटों में करीब 88 अंक की गिरावट के साथ दबाव में दिखा, जो निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है। वहीं Sensex भी 77,319 पर खुला और लगभग 244 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। ग्लोबल संकेतों की नरमी और मुनाफावसूली के चलते बाजार की शुरुआत सुस्त रही।

सेक्टोरल मार्केट में दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बाजार में व्यापक दबाव देखने को मिला, जहां बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर ने गिरावट को लीड किया। निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब -1.75% और PSU बैंक -1.27% टूटे, जबकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज भी -1.41% नीचे रहा। हालांकि इस गिरावट के बीच मेटल (+1.25%), फार्मा (+0.66%) और हेल्थकेयर जैसे डिफेंसिव सेक्टरों में मजबूती देखने को मिली, जो बताता है कि बाजार में जोखिम से बचने (defensive buying) की रणनीति अपनाई गई।

सेक्टर नामइंडेक्स स्तर% बदलाव
निफ्टी प्राइवेट बैंक26,259.75-1.75%
निफ्टी PSU बैंक8,605.70-1.27%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज25,685.85-1.41%
निफ्टी ऑटो25,901.90-0.39%
निफ्टी FMCG47,640.70-0.13%
निफ्टी आईटी31,636.20+0.22%
निफ्टी मेटल12,229.70+1.25%
निफ्टी फार्मा22,135.40+0.66%
निफ्टी हेल्थकेयर14,178.25+0.71%

ब्रॉड मार्केट में भी बढ़ी फिसलन

ब्रॉड मार्केट में भी दबाव साफ नजर आया, हालांकि गिरावट सीमित रही। निफ्टी 100 (-0.73%), निफ्टी 200 (-0.54%) और निफ्टी 500 (-0.45%) सभी लाल निशान में बंद हुए, जो यह संकेत देता है कि गिरावट सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में हल्की मजबूती देखने को मिली, जिससे बाजार की चौड़ाई पूरी तरह से कमजोर नहीं हुई।

इंडेक्स नामइंडेक्स स्तर% बदलाव
निफ्टी 10024,486.50-0.73%
निफ्टी 20013,399.35-0.54%
निफ्टी 50022,037.50-0.45%
निफ्टी मिडकैप 10056,978.75+0.32%
निफ्टी स्मॉलकैप 10016,566.00+0.17%
निफ्टी माइक्रोकैप 25021,006.85-0.07%

कितना घटा मार्केट कैप

कल के मुकाबले आज बाजार की कुल मार्केट कैप में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। कल का कुल मार्केट कैप 44,507,905.68 था, जो आज घटकर 44,462,024.23 पर आ गया। यानी बाजार की वैल्यू में करीब 45,881.45 की कमी आई है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो यह लगभग -0.10% की गिरावट है, जो दर्शाता है कि दिनभर की कमजोरी के बावजूद बड़ी टूट नहीं आई।

विवरणवैल्यू
कल का मार्केट कैप44,507,905.68
आज का मार्केट कैप44,462,024.23
कुल बदलाव-45,881.45
% बदलाव-0.10%

विक्स ने बढ़ाया डर

वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX में तेज उछाल देखने को मिला, जो बाजार की घबराहट को दर्शाता है। VIX करीब 20.43 के स्तर पर 3.70% की बढ़त के साथ बंद हुआ। आम तौर पर VIX का 20 के ऊपर जाना निवेशकों के बीच बढ़ती अनिश्चितता और जोखिम की धारणा को दिखाता है, और आज की गिरावट में यही डर बाजार पर हावी नजर आया।

इन पांच वजहों से आई गिरावट?

बाजार में आई गिरावट के पीछे कई ग्लोबल और घरेलू फैक्टर एक साथ काम करते दिखे, जिसने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता को कमजोर किया। सबसे बड़ा ट्रिगर वेस्ट एशिया में बढ़ता तनाव रहा, जहां Donald Trump के सख्त बयान और ईरान-इजराइल से जुड़े घटनाक्रम ने अनिश्चितता बढ़ा दी। इसके अलावा अन्य कई फैक्टर्स ने भी बाजार पर दबाव बनाया।

1. वेस्ट एशिया में बढ़ता तनाव : ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल मार्केट में डर का माहौल बनाया। सीजफायर को लेकर अनिश्चितता और संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेतों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया।

2. ग्लोबल संकेत कमजोर : अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों ने भारतीय बाजार की शुरुआत पर ही दबाव बना दिया। विदेशी बाजारों में अनिश्चितता का असर घरेलू बाजार पर सीधे दिखा।

3. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली : निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भारी गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा। लार्जकैप बैंकिंग शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग से सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव बढ़ा।

4. बढ़ती वोलैटिलिटी (India VIX) : India VIX में उछाल ने बाजार की घबराहट को दर्शाया। VIX का 20 के आसपास पहुंचना निवेशकों के बीच डर और अनिश्चितता बढ़ने का संकेत है।

5. प्रॉफिट बुकिंग और हाई वैल्यूएशन : हालिया तेजी के बाद बाजार ऊंचे स्तर पर था, ऐसे में निवेशकों ने मुनाफावसूली की। ऊंचे वैल्यूएशन पर छोटे ट्रिगर भी गिरावट को तेज कर देते हैं, जो आज देखने को मिला।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article