Global Share Markets Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान युद्ध पर दिए गए बयान से ग्लोबल मार्केट्स का मूड पूरी तरह बदल गया है। बुधवार को जहां भारत सहित दुनिया के बड़े शेयर बाजारों में पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ने से जमकर खरीदारी हुई, वहीं गुरुवार को ट्रंप का बयान आते ही यूएस फ्यूचर इंडेक्स से लेकर एशियाई बाजारों तक बिकवाली शुरू हो गई।
क्यों नहीं पसंद आया ट्रंप का बयान?
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते पूरी दुनिया एनर्जी संकट से जूझ रही है। खासतौर पर ऑयल और गैस की आपूर्ति प्रभावित है। यह संकट ग्लोबल कैपिटल मार्केट्स को भी प्रभावित कर रहा है। दुनियाभर के निवेशकों को उम्मीद थी कि ट्रंप युद्ध को खत्म करने की दिशा में कोई ठोस जानकारी देंगे। लेकिन, ट्रंप के बयान से बाजार को कोई दिशा नहीं मिली, बल्कि कन्प्फ्यूजन और बढ़ गया है। यही वजह है कि निवेशक चौकन्ने हो गए हैं और बाजार में फिर से बिकवाली हावी हो गई है।
क्यों बढ़ा बाजार में डर
ट्रंप के बयान से यह साफ हो गया है कि फिलहाल युद्ध खत्म होने वाला नहीं है। इससे बाजार में जोखिम उठाने को लेकर निवेशकों का सेंटिमेंट पूरी तरह बदल गया है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान के खिलाफ बड़े हमले करेगा। यह ट्रंप के उस रुख से पूरी तरह विपरीत है, जिसमें वे दो-तीन हफ्ते में खाड़ी से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की उम्मीद जता रहे थे। बाजार युद्ध के और लंबा खिंचने की आशंका को प्राइस इन कर रहा है।
एशियाई बाजारों में चौतरफा गिरावट
Trump के बयान के तुरंत बाद एशियाई बाजारों में तेज बिकवाली देखने को मिली। जापान का Nikkei करीब 2% गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का KOSPI लगभग 4% तक टूट गया। Hang Seng और ताइवान बाजार भी दबाव में रहे। इसका सीधा असर भारत पर भी दिखा, जहां GIFT Nifty करीब 416 अंक गिरकर 22,400 के आसपास पहुंच गया, जो कमजोर शुरुआत का स्पष्ट संकेत है।
| इंडेक्स | लेटेस्ट स्तर | बदलाव | % बदलाव |
|---|---|---|---|
| गिफ्ट निफ्टी | 22,435.00 | -416.00 | -1.85% |
| निक्केई 225 | 52,720.00 | -1,019.68 | -1.93% |
| हैंग सेंग | 25,060.00 | -234.03 | -0.93% |
| शंघाई कंपोजिट | 3,934.75 | -13.80 | -0.35% |
| कोस्पी | 5,274.19 | -204.51 | -3.88% |
| ताइवान वेटेड | 32,777.57 | -397.25 | -1.21% |
| स्ट्रेट्स टाइम्स | 4,944.35 | -31.48 | -0.63% |
| जकार्ता कंपोजिट | 7,103.23 | -81.21 | -1.14% |
| SET कंपोजिट | 1,470.99 | 0.00 | 0.00% |
क्रूड का झटका, $105 के पार
Geopolitical तनाव का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल पर दिखा। Brent crude 4% से ज्यादा उछलकर $105 के पार पहुंच गया। Hormuz Strait में सप्लाई बाधित होने की आशंका ने कीमतों को और ऊपर धकेला। भारत जैसे आयातक देश के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि इससे महंगाई, चालू खाते का घाटा और रुपये पर दबाव बढ़ सकता है।
अमेरिकी बाजार में भी कमजोरी
अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी के संकेत मिले। Dow Jones Futures करीब 380 अंक फिसल गया, जबकि बॉन्ड यील्ड बढ़कर 4.36% तक पहुंच गई। इसका मतलब है कि निवेशक इक्विटी से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर जा रहे हैं। डॉलर इंडेक्स में मजबूती भी इसी ट्रेंड को दर्शाती है।
भारतीय बाजार पर असर क्या होगा
ग्लोबल संकेतों को देखते हुए भारतीय बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत लगभग तय मानी जा रही है। महंगे क्रूड का असर एविएशन, पेंट और केमिकल जैसे सेक्टरों पर नकारात्मक पड़ेगा, जबकि डिफेंस और फार्मा जैसे सेक्टरों में अपेक्षाकृत मजबूती दिख सकती है। रुपये पर दबाव बढ़ने से IT सेक्टर को सपोर्ट मिल सकता है। बाजार की दिशा अब पूरी तरह geopolitics पर निर्भर है। अगर US और Iran के बीच तनाव और बढ़ता है, तो गिरावट गहरी हो सकती है। वहीं, किसी भी कूटनीतिक समाधान या तनाव में कमी की खबर बाजार में तेज रिकवरी ला सकती है। फिलहाल निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और volatility ऊंची बनी रह सकती है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
