बिजनेस

Global Market Today: एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख, गिफ्ट निफ्टी और US फ्यूचर में बड़ा उछाल

Global Share Market Today 31 March: भारतीय शेयर बाजार आज भले ही बंद है। लेकिन, ग्लोबल मार्केट्स में उठापटक जारी है। एक तरफ जहां एशियाई बाजारों का रुख मिलजुला है। वहीं, गिफ्ट निफ्टी और यूएस फ्यूचर में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है।

Image

भारतीय बाजार बंद, लेकिन दुनिया में जारी है एक्शन

Global Market Today: ग्लोबल बाजारों से आज भारतीय बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में भले ही मिलाजुला रुख है, लेकिन GIFT Nifty में 200 अंकों से ज्यादा की तेजी और US Futures में मजबूत उछाल निवेशकों के लिए राहत का संकेत दे रहा है।

US Futures में दमदार उछाल

अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले बंद हुए। लेकिन, मंगलवार सुबह से ही Dow Jones Futures में जोरदार तेजी देखने को मिली है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे Dow Jones Futures में 470 अंकों से ज्यादा की तेजी दिख रही है, जो ग्लोबल सेंटिमेंट्स में सुधार का संकेत है। हालांकि, इससे पहले कैश मार्केट में S&P 500 और Nasdaq गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे टेक सेक्टर में दबाव बना हुआ है। ईयर टू डेट यानी YTD आधार पर भी अमेरिकी इंडेक्स निगेटिव जोन में हैं, जो बताता है कि बड़ी तस्वीर अभी पूरी तरह सुधरी नहीं है।

यूरोपीय बाजारों में मजबूत रिकवरी

यूरोपीय बाजारों से मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। FTSE, CAC और DAX में 0.9% से 1.6% तक की तेजी दर्ज हुई है। यह दर्शाता है कि हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी शुरू की है। हालांकि, सालाना आधार पर कई इंडेक्स अभी भी दबाव में हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में सेंटिमेंट मजबूत हुआ है, जो भारतीय बाजार के लिए सपोर्टिव फैक्टर बन सकता है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला ट्रेंड

एशियाई बाजारों में तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। Nikkei, KOSPI और Taiwan Weighted जैसे इंडेक्स दबाव में हैं, जो क्षेत्रीय कमजोरी को दिखाते हैं। वहीं, Shanghai Composite और Straits Times में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच GIFT Nifty 22,600 के ऊपर ट्रेड कर रहा है और करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ भारतीय बाजार के लिए मजबूत शुरुआत का संकेत दे रहा है।

इंडेक्सलेवल (LTP)बदलाव% बदलावहाईलोओपनपिछला बंदYTD (%)
GIFT Nifty22,639.00+206.50+0.92%22,690.0022,450.0022,451.5022,432.50-13.89%
Nikkei 22551,710.00-175.85-0.34%52,142.0050,558.9150,961.0051,885.85+2.72%
Hang Seng24,744.00-6.79-0.03%24,988.5324,744.0024,848.0024,750.79-3.46%
Shanghai Composite3,931.67+8.38+0.21%3,947.793,925.453,924.073,923.29-0.94%
KOSPI5,174.11-103.19-1.96%5,233.995,058.795,143.755,277.30+20.06%
Taiwan Weighted32,265.95-252.21-0.78%32,453.3832,031.6232,419.0032,518.16+9.94%
Straits Times4,909.79+12.53+0.26%4,929.844,896.734,896.734,897.26+5.67%
Jakarta Composite7,087.92-3.75-0.05%7,152.127,084.817,020.537,091.67-18.03%

कच्चे तेल में नरमी, सोना चमका

कमोडिटी बाजार में Brent Crude और Crude Oil दोनों में गिरावट आई है, जिससे महंगाई के मोर्चे पर राहत की उम्मीद बढ़ती है। दूसरी ओर Gold में 1% से ज्यादा की तेजी आई है, जो निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रुख को दर्शाता है। यह संकेत देता है कि बाजार में अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।

कमोडिटीलेवल (LTP)बदलाव% बदलावहाईलोओपनपिछला बंदYTD (%)
Brent Crude106.25-1.14-1.06%109.97104.84109.30107.39+74.63%
Crude Oil102.21-0.67-0.65%106.86100.83105.80102.88+78.04%
Gold4,580.63+65.39+1.45%4,619.634,482.734,513.604,515.24+6.04%

बाजार का आज का आउटलुक

कुल मिलाकर आज का ग्लोबल सेटअप भारतीय बाजार के लिए हल्का पॉजिटिव दिख रहा है। GIFT Nifty और US Futures की तेजी sentiment को सपोर्ट कर रही है, जबकि एशियाई बाजारों की कमजोरी संतुलन बना रही है। लेकिन, भारतीय बाजार आज महावीर जयंती के चलते बंद है। ऐसे में अगर ये फैक्टर कल तक सस्टेन करते हैं, तो भारतीय बाजार में बुधवार को अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article