बिजनेस

बेटी की मोबाइल गेम की लत से अकाउंट से उड़े 52 लाख रुपये, मां के अकाउंट में बचे सिर्फ 5 रुपये

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 9, 2023, 07:04 PM IST

Gaming Addiction: चीन में एक 13 साल की लड़की ने अपने परिवार की बचत का 449,500 युआन (करीब 52,19,809 रुपये) ऑनलाइन मोबाइल गेम्स पर खर्च कर दिया। उसने यह पैसा 4 महीने के दौरान खर्च किया।

Image

10 दोस्तों के लिए खरीदा गेम

Photo : iStock

Gaming Addiction: चीन में एक 13 साल की लड़की ने अपने परिवार की बचत का 449,500 युआन (करीब 52,19,809 रुपये) ऑनलाइन मोबाइल गेम्स पर खर्च कर दिया। उसने यह पैसा 4 महीने के दौरान खर्च किया। उसके जाने के बाद बचत खाते में 0.5 युआन (लगभग 5 रुपये) बचे थे। लड़की ने यह बात खुद कबूल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब 13 वर्षीय लड़की की स्कूल टीचर ने उसकी मां को बताया कि वह अपने फोन पर काफी समय बिता रही है। उसकी माँ ने तब उस खाते पर ध्यान दिया जो उनकी बेटी इस्तेमाल कर रही थी जिसे चेक करने के बाद वह दंग रह गई।

10 दोस्तों के लिए खरीदा गेम

मां ने पाया कि खाते में सिर्फ 0.5 युआन (करीब 5 रुपये) बचे थे। बैंक स्टेटमेंट्स से पता चला कि अधिकांश पैसा मोबाइल गेम्स पर खर्च किया गया था। 13 वर्षीय लड़की ने खुलासा किया कि उसने गेम खरीदने पर 120,000 युआन (लगभग 13,93,000 रुपये) खर्च किए थे; इन-गेम खरीदारी पर 210,000 युआन (लगभग 24,39,000 रुपये) और उसके कम से कम 10 दोस्तों के लिए गेम खरीदने पर 100,000 युआन (लगभग 11,61,000 रुपये) खर्च किए।

ट्रांजैक्शन हिस्ट्री कर दी थी डिलीट

लड़की को अपनी मां का डेबिट कार्ड पड़ा हुआ मिला और उसने उसे अपने स्मार्टफोन से जोड़ने का फैसला किया। उसे कार्ड का पासवर्ड दिया गया था ताकि उसके माता-पिता की अनुपस्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके। इन गेम लेनदेन को अपने माता-पिता से छिपाने के लिए, उसने अपने स्मार्टफोन से सभी लेन-देन इतिहास को हटा दिया। उस ये बात भी कबूली की वह बिना किसी मन के और डर के बावजूद अपने दोस्तों के लिए गेम का पेमेंट किया।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article