नई दिल्ली। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन और एशिया के सबसे रईस शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में वे जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए थे। अब वे फिर से विश्व के तीसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, अब अडानी 135 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे पायदन पर हैं और बेजोस उनसे आगे निकल गए हैं। इस साल अब तक उनकी संपत्ति 58.5 अरब डॉलर बढ़ी है।
ये रही दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट (Top 10 Richest Person Of The World) -
| रैंक | नाम | कुल संपत्ति (डॉलर में) | देश | इंडस्ट्री |
| 1. | एलन मस्क | 245 | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 2. | जेफ बेजोस | 138 | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 3. | गौतम अडानी | 135 | भारत | इंडस्ट्रियल |
| 4. | बर्नार्ड अर्नाल्ट | 127 | फ्रांस | कंज्यूमर |
| 5. | बिल गेट्स | 106 | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 6. | वॉरेन बफेट | 92.4 | अमेरिका | डायवर्सिफाइड |
| 7. | लैरी पेज | 90.8 | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 8. | सर्गी ब्रिन | 86.9 | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 9. | स्टीव बॉल्मर | 84.7 | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 10. | लैरी एलिसन | 82.9 | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
(स्रोत: Bloomberg Billionaires Index)
अंबानी के पास कितनी है संपत्ति?
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। इस साल अब तक उनकी संपत्ति 7.60 अरब डॉलर कम हुई है। मौजूदा समय में वे 82.4 अरब डॉलर की दौलत (Mukesh Ambani Wealth) के मालिक हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स की लिस्ट के अनुसार, 142 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी तीसरे और 86.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के आठवें सबसे रईस शख्स हैं।
