नई दिल्ली। हम बरसों से एक कहावत सुनते आ रहे हैं कि पैसा पैसे को खींचता है। आज भी दुनिया में ऐसा ही हो रहा है। दुनिया के कई दिग्गज अरबपति इस साल और अमीर हुए हैं। असल में अमीर लोग मोटी रकम निवेश करते हैं, जिससे उन्हें रिटर्न मिलता है और उनकी संपत्ति और बढ़ जाती है। आइए उन धनवान व्यक्तियों के बारे में जानते हैं, जिनकी संपत्ति इस साल और भी बढ़ गई है। इस लिस्ट से पता चलता है कि भारत के सबसे रईस शख्स को इस साल सबसे अधिक मुनाफा हुआ है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, इस साल अब तक दुनिया के टॉप 25 अरबपतियों में से 10 अरबपति फायदे में रहे, यानी उनकी संपत्ति और बढ़ गई। आइए जानते हैं कि इस साल किस अरबपति को कितना मुनाफा हुआ -
| रैंक | नाम | कुल संपत्ति (डॉलर में) | कितनी बढ़ी संपत्ति? (डॉलर में) | देश | इंडस्ट्री |
| 1 | Gautam Adani | 121 अरब | 44.6 अरब | भारत | इंडस्ट्रियल |
| 2 | Carlos Slim | 75.4 अरब | 1.62 अरब | मेक्सिको | डायवर्सिफाइड |
| 3 | Charles Koch | 67.6 अरब | 6.37 अरब | अमेरिका | इंडस्ट्रियल |
| 4 | Julia Flesher Koch & family | 67.6 अरब | 6.37 अरब | अमेरिका | इंडस्ट्रियल |
| 5 | Jim Walton | 65.0 अरब | 434 मिलियन | अमेरिका | रिटेल |
| 6 | Rob Walton | 64.3 अरब | 279 मिलियन | अमेरिका | रिटेल |
| 7 | Alice Walton | 62.7 अरब | 99.0 मिलियन | अमेरिका | रिटेल |
| 8 | Jacqueline Badger Mars | 55.4 अरब | 4.28 अरब | अमेरिका | फूड एंड बेवरेज |
| 9 | John Mars | 55.4 अरब | 4.28 अरब | अमेरिका | फूड एंड बेवरेज |
| 10 | Zhang Yiming | 55.9 अरब | 10.4 अरब | चीन | टेक्नोलॉजी |
(स्रोत: Bloomberg Billionaires Index)
सबसे ज्यादा फायदे में रहे गौतम अडानी
अडानी ग्रुप (Adani Group) के मालिक गौतम अडानी (Gautam Adani) ना सिर्फ भारत, बल्कि एशिया के सबसे रईस शख्स हैं। वैश्विक अरबपतियों की लिस्ट में वे तीसरे स्थान पर आते हैं। दिग्गज अरबपतियों की संपत्ति देखें, तो इस साल अडानी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। भारत के दूसरे रईस शख्स, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बात करें, तो वे आठवें सबसे रईस शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ इस साल अब तक 1.67 अरब डॉलर कम हुई है। मौजूदा समय में उनकी कुल संपत्ति 88.3 अरब डॉलर है।
