बिजनेस

5 स्टॉक्स पर फिदा विदेशी निवेशक, शेयरों में 65% तक हिस्सेदारी, आखिर क्या कर रहीं ये कंपनियां?

भारतीय बाजार में जहां एक तरफ विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे हैं, वहीं कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ऐसे हैं जहां उनका भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इन 5 कंपनियों में FII हिस्सेदारी 60% से ज्यादा है, जो संकेत देती है कि इनके बिजनेस मॉडल में कुछ खास जरूर है।

Image

इन स्टॉक्स में 60% से ज्यादा है विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी

High FII Stake Stocks: एक तरफ विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से लगातार बिकवाली कर रहे हैं। इस साल के पहले तीन महीनों में भी FII 50 हजार करोड़ से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं। लेकिन, इस व्यापक बिकवाली के बीच एक दिलचस्प ट्रेंड उभरकर सामने आया है। FII पूरी तरह बाहर नहीं जा रहे, बल्कि चुनिंदा स्मॉल और मिडकैप स्टॉक्स में रणनीतिक तरीके से दांव लगा रहे हैं। FII ऐसे कंपनियों पर दांव लगा रहे हैं, जिनका बिजनेस मॉडल या बिजनेस डिजिटल प्लेटफॉर्म बेस्ड, एसेट-लाइट और फ्यूचर-रेडी है। यही वजह है कि 360 ONE, Cartrade Tech, ixigo (Le Travenues) और Redington जैसे स्टॉक्स में उनकी हिस्सेदारी 60% से ऊपर बनी हुई है।

कंपनीप्राइस (₹)मार्केट कैप (₹ Cr)1Y रिटर्न (%)5Y रिटर्न (%)FII हिस्सेदारी (%)
Urban Company114.5516,749-21.26-109.1765.63
360 ONE988.2040,134327.2818.3865.51
Cartrade Tech1,717.408,22261.5341.7664.58
Le Travenues172.607,55423.9569.3363.70
Redington209.5516,382413.398.8761.94

यह भी पढ़ें: स्मालकैप का बड़ा धमाका! एक महीने में दिग्गज हुए ढेर, तीन छुटकुओं ने दिया 200% तक रिटर्न

360 ONE: वेल्थ मैनेजमेंट का उभरता प्लेयर

यह कंपनी हाई-नेटवर्थ क्लाइंट्स को वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस देती है। भारत में बढ़ती संपत्ति और निवेश संस्कृति के चलते इस सेक्टर में तेज ग्रोथ की उम्मीद है। मजबूत रिटर्न और स्केलेबल बिजनेस मॉडल इसे FII का पसंदीदा बना रहा है।

Cartrade Tech: डिजिटल ऑटो मार्केटप्लेस का फायदा

ऑनलाइन व्हीकल बाइंग-सेलिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर Cartrade Tech तेजी से बढ़ रहा है। ऑटो सेक्टर में डिजिटलीकरण और यूज्ड कार मार्केट की ग्रोथ इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिस पर विदेशी निवेशक दांव लगा रहे हैं।

Le Travenues (ixigo): ट्रैवल टेक में ग्रोथ स्टोरी

ixigo प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रेन, फ्लाइट और बस टिकट बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी ट्रैवल रिकवरी थीम पर सवार है। डिजिटल ट्रैवल बुकिंग में बढ़ती हिस्सेदारी और asset-light मॉडल इसे आकर्षक बनाते हैं।

Redington: टेक डिस्ट्रीब्यूशन का मजबूत नेटवर्क

आईटी और टेक प्रोडक्ट्स की डिस्ट्रीब्यूशन में Redington का मजबूत ग्लोबल नेटवर्क है। कंपनी का कैश फ्लो और स्केल इसे स्थिर ग्रोथ स्टॉक बनाता है, जिस पर FII का भरोसा लगातार बना हुआ है।

Urban Company: हाई ग्रोथ लेकिन चुनौतियां भी

होम सर्विस प्लेटफॉर्म Urban Company में FII हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है, लेकिन रिटर्न कमजोर रहा है। कंपनी तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन प्रॉफिटेबिलिटी अभी भी बड़ा सवाल है। यही इसे हाई रिस्क-हाई रिवॉर्ड स्टोरी बनाता है।

मौका या जोखिम, क्या समझें निवेशक?

उच्च FII हिस्सेदारी इस बात का संकेत है कि ग्लोबल निवेशक इन कंपनियों के भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं। लेकिन यही कंसंट्रेशन जोखिम भी बन सकता है। अगर किसी वजह से FII बिकवाली करते हैं, तो इन स्टॉक्स में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।

बाजार के ट्रेंड से संकेत

हाल के दिनों में FII भारतीय बाजार में नेट सेलर बने हुए हैं, जिससे इंडेक्स पर दबाव है। ऐसे माहौल में जिन स्टॉक्स में उनकी हिस्सेदारी ज्यादा है, वहां वोलैटिलिटी बढ़ सकती है, लेकिन मजबूत स्टॉक्स में गिरावट खरीदारी का मौका भी बन सकती है। इन 5 स्टॉक्स में विदेशी निवेशकों का भरोसा साफ दिखता है, लेकिन निवेश से पहले सिर्फ FII हिस्सेदारी नहीं, बल्कि कंपनी के फंडामेंटल और ग्रोथ को समझना जरूरी है। यही रणनीति आपको जोखिम से बचाकर बेहतर रिटर्न दिला सकती है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article