बिजनेस

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार के मामले टूटे सारे रिकॉर्ड, पहली बार खजाना 670 अरब डॉलर पार

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा विदेशी भंडार अबतक के हाई लेवल पर पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त हफ्ते में 4 अरब डॉलर बढ़कर 670.86 अरब डॉलर पहुंच गया है। 9 जुलाई को समाप्त सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट्स 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 588.05 अरब डॉलर हो गईं।

Image

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड लेवल पर

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अब देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त हफ्ते में 4 अरब डॉलर बढ़कर 670.86 अरब डॉलर पहुंच गया है। इसके साथ ही विदेशी मुद्रा विदेशी भंडार अबतक के हाई लेवल पर पहुंच गया है। 12 जुलाई को इससे पहले समाप्त हफ्ते में कुल मु्द्रा भंडार 9.69 अरब डॉलर बढ़कर 666.85 अरब डॉलर के लेवल पर चला गया था, जो अब तक का हाई था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स कितना बढ़ा

रिजर्व बैंक के डेटा के मुताबिक 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट्स 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 588.05 अरब डॉलर हो गईं। सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व का प्राइस 1.33 अरब डॉलर बढ़कर 59.99 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) 9.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 4.61 अरब डॉलर पर थी।

रुपये का हाल

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत होकर 83.72 रुपये पर बंद हुआ था। घरेलू बाजार में मजबूती और विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने की उम्मीद की वजह रुपये में ये तेजी आई। अंतरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया 83.72 प्रति डॉलर पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान यह 83.69 के उच्चस्तर तक गया तथा 83.73 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आया। अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 83.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से छह पैसे मजबूत है। बता दें कि गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 83.78 के अपने ऑल टाइम हाई के निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article