FoneBox Retail IPO Subscription Status: स्मॉल एंड मिड एंटरप्राइजेज (एसएमई) कंपनी फोनबॉक्स रिटेल लिमिटेड के आईपीओ में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन है। कंपनी के आईपीओ को जोरदार रेस्पॉन्स मिला है। इसका आईपीओ 25 जनवरी को खुला था। सोमवार को इसके आईपीओ का दूसरा दिन था। इन दो दिनों में फोनबॉक्स रिटेल के आईपीओ को 182.14 गुना आवेदन मिले। मंगलवार को इसके आईपीओ में पैसा लगाने का अंतिम दिन है। आगे जानिए आईपीओ की डिटेल और मौजूदा ग्रे-मार्केट प्रीमियम GMP।
ये भी पढ़ें -
कितना है प्राइस बैंड
फोनबॉक्स रिटेल का आईपीओ 25 जनवरी को खुला था और मंगलवार को इसमें निवेश का आखिरी दिन है। इसके शेयर की लिस्टिंग 2 फरवरी को होगी। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 70 रु है, जबकि इसका आईपीओ साइज 20.37 करोड़ रु का है। आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। इसका शेयर एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा।
कितना है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार फोनबॉक्स का जीएमपी 120 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग 190 रु पर हो सकती है। लिस्टिंग पर ही निवेशकों को 171 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। हालांकि जीएमपी लिस्टिंग तक घट या और भी बढ़ सकता है।
क्या है फोनबॉक्स का बिजनेस
फोनबॉक्स रिटेल वीवो, ऐप्पल, सैमसंग, ओप्पो, रियलमी, नोकिया, नार्ज़ो, रेडमी, मोटोरोला, एलजी और माइक्रोमैक्स जैसी निर्माताओं के स्मार्टफोन और एक्सेसरीज़ की रिटेलर कंपनी है। कंपनी दो ब्रांड नामों Fonebook और Fonebox के तहत काम करती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
