बिजनेस

दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ना होगा महंगा, जानें क्यों और कितने बढ़ेंगे दाम

Flight Fares from Delhi Airport to Get Costlier: सिर्फ इतना ही नहीं DIAL ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय फर्स्ट और बिजनेस क्लास यात्रियों से इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी में यात्रा करने वालों की तुलना में अधिक यूडीएफ वसूलने का प्रस्ताव भी दिया है। यह प्रस्ताव देश के किसी भी एयरपोर्ट के लिए पहली बार पेश किया जा रहा है।

Image

Delhi Airport (file photo)

Flight Fares from Delhi Airport to Get Costlier: दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर महंगा पड़ने वाला है। दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले घरेलू यात्रियों को जल्द ही ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है, खासकर पीक आवर्स (सुबह 5 बजे से 8:55 बजे और शाम 5 बजे से 8:55 बजे) के दौरान। अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों से लगभग 52 रुपये यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) के रूप में लिया जाता है, लेकिन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने इस शुल्क को बढ़ाकर 610 रुपये से 1,620 रुपये तक करने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही अन्य हवाई शुल्कों में भी वृद्धि हो सकती है। इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) द्वारा लिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय फर्स्ट और बिजनेस क्लास के यात्रियों से ज्यादा UDF वसूलने की योजना

सिर्फ इतना ही नहीं DIAL ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय फर्स्ट और बिजनेस क्लास यात्रियों से इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी में यात्रा करने वालों की तुलना में अधिक यूडीएफ वसूलने का प्रस्ताव भी दिया है। यह प्रस्ताव देश के किसी भी एयरपोर्ट के लिए पहली बार पेश किया जा रहा है। प्रस्तावित टैरिफ प्लान को AERA को सौंपा गया है, जो इन दरों को रिव्यू करेगा और व्यापक परामर्श प्रोसेस के बाद नई शुल्क दरें तय करेगा। यह दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू हो सकती हैं।

समय और कैटेगरी के अनुसार बढ़ सकती हैं कीमतें

DIAL ने उड़ान के समय और यात्रा कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग शुल्क लागू करने की योजना बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम सभी यात्रियों पर भारी शुल्क वृद्धि को रोकने और DIAL की विस्तार योजनाओं के लिए आर्थिक रूप से समर्थन देने के लिए उठाया जा रहा है।

DIAL पर बढ़ रहा वित्तीय दबाव

DIAL पहले से ही बहुत बड़े वित्तीय दबाव में है। 2024-25 के वित्तीय वर्ष में इसे 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा होने का अंदाजा है। हाल ही में जो फेज 3A विस्तार प्रोजेक्ट पूरा हुआ, उसमें 12,500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए, और इसे मुख्य रूप से कर्ज से पूरा किया गया। दिसंबर 2024 तक DIAL पर 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज होगा, जिसमें अक्टूबर 2026 में चुकाने वाले 522 मिलियन डॉलर के बॉन्ड भी शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article