बिजनेस

Firstcry IPO: फर्स्टक्राई कर रही IPO लाने की तैयारी, जल्द कर सकती है SEBI के पास आवेदन

Firstcry IPO: फर्स्टक्राई बहुत जल्द आईपीओ लाने के लिए आवेदन कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के सेबी पास 29 दिसंबर से पहले ही आवेदन दाखिल करने की संभावना है।

Image

फर्स्टक्राई जल्द ही आईपीओ के लिए आवेदन कर सकती है

KEY HIGHLIGHTS
  • फर्स्टक्राई की आईपीओ लाने की तैयारी
  • जल्द कर सकती है आवेदन
  • आम चुनावों के बाद हो सकती है लिस्टिंग

Firstcry IPO: ओमनीचैनल रिटेलर फर्स्टक्राई (Firstcry IPO) अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अगले कुछ दिनों में ड्राफ्ट पेपर मार्केट रेगुलेटर (SEBI) के पास दाखिल कर सकती है। शेयर बाजार की खराब स्थिति के कारण पिछले साल फर्स्टक्राई ने अपनी लिस्टिंग का प्लान टाल दिया था। कंपनी अपने पब्लिक इश्यू के जरिए करीब 4200-5000 करोड़ रु जुटा सकती है। हालांकि इसकी वैल्यूएशन को फिलहाल अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन आईपीओ के दौरान इसकी वैल्यूएशन लगभग 4 अरब डॉलर (33270 करोड़ रु) हो सकती है।

इसी साल कर सकती है आवेदन

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार फर्स्टक्राई बहुत जल्द आईपीओ लाने के लिए आवेदन कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के सेबी पास 29 दिसंबर से पहले ही आवेदन दाखिल करने की संभावना है। हालांकि इसकी लिस्टिंग 2024 के आम चुनावों के बाद हो सकती है।

ये भी पढ़े- Upcoming IPO 2023 December Next Week

क्या है कंपनी का बिजनेस

2021 में नायका का आईपीओ आया था। उसके बाद फर्स्टक्राई लिस्ट होने वाली दूसरी भारतीय वर्टिकल ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म होगी। पुणे हेडक्वार्टर वाली कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म में बच्चों और मांओं के लिए प्रोडक्ट बेचती है।

सॉफ्टबैंक घटाएगा हिस्सेदारी

ईकॉमर्स के लिए देश के एफडीआई कानूनों के तहत फर्स्टक्राई को अपनी विदेशी हिस्सेदारी 51% से नीचे रखनी होगी। सॉफ्टबैंक अपनी हिस्सेदारी को 26% से कम करने पर विचार कर रहा है, ताकि उसे फर्म के प्रमोटर के रूप में क्लासिफाई न किया जा सके।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

ये भी पढ़े- How to Improve IPO Allotment Chance

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article