बिजनेस

FirstCry IPO: 95 रुपये पहुंचा FirstCry IPO का GMP! लिस्टिंग के दिन गदगद हो जाएंगे निवेशक? जानें कब से कर पाएंगे अप्लाई

FirstCry IPO Price: फर्स्टक्राई IPO के खुलने की डेट नजदीक आ रही है। दो दिन बाद इसका IPO खुल रहा है। इस बीच इसका GMP लंबी छलांग मार रहा है। ऐसे में क्या निवेशक को यह लिस्टिंग के दिन ही जमकर कमाई कराएगा यह देखने वाली बात होगी। यदि आप भी इस IPO में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो हम यहां आपको FirstCry IPO से जुड़ी सभी जानकारी बता रहे हैं।

Image

कब खुलेगा फर्स्टक्राई का IPO

Photo : Times Now Digital

FirstCry IPO GMP: भारत का सबसे बड़ा मल्टी-चैनल रिटेल प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई (Brainbees Solutions Limited) फंड जुटाने के लिए तैयार है। रतन टाटा सपोर्टेड फर्स्टक्राई IPO से कुल 4,193.73 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे, जिसमें 1,666 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करना और 2,527.73 करोड़ रुपये की बिक्री होना शामिल है। फर्स्टक्राई भारत में पॉपुलर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म है जो खासतौर से बच्चों के लिए प्रोडक्ट बनाती है। यह प्लेटफ़ॉर्म मां और शिशुओं के लिए कपड़े, खिलौने, केयर प्रोडक्ट बनाता है।

FirstCry IPO date: फर्स्टक्राई IPO की डेट

फर्स्टक्राई IPO का सब्सक्रिप्शन 06 अगस्त, 2024 को खुलेगा और 08 अगस्त, 2024 को बंद होगा।

FirstCry IPO price band: फर्स्टक्राई IPO प्राइस बैंड

कंपनी ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड 440 रुपये से 465 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 32 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह IPO 6 अगस्त से 8 अगस्त तक खुला रहेगा।

FirstCry IPO GMP: फर्स्टक्राई IPO GMP

फर्स्टक्राई के IPO से पहले ग्रे मार्केट में शेयरों की जोरदार डिमांड देखने को मिल रही है। ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली कई वेबसाइट के मुताबिक फर्स्टक्राई के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 90-95 रुपये चल रहा है, जो इश्यू प्राइस बैंड से करीब 19.35 फीसदी प्रीमियम है। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) नॉन लिस्टेड बाजार में IPO शेयरों के लिए निवेशकों द्वारा स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने से पहले चुकाई जाने वाली अतिरिक्त राशि है।

फर्स्टक्राई IPO का आवंटन 9 अगस्त को होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर आवंटित किए जाएंगे, वे शेयर 12 अगस्त को उनके डीमैट खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

FirstCry IPO Listing Date: फर्स्टक्राई IPO लिस्टिंग डेट

फर्स्टक्राई IPO की लिस्टिंग 13 अगस्त को दोनों एक्सचेंज एनएसई और बीएसई पर होने वाली है। शेयरों की ट्रेडिंग सुबह 10 बजे शुरू होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article