बिजनेस

Hydrogen Truck Trial: भारत का पहला हाइड्रोजन ट्रक ट्रायल शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी

Hydrogen Truck Trial: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत के पहले हाइड्रोजन ट्रक ट्रायल को हरी झंडी दिखा दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। गडकरी के अनुसार यह स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) है और इससे प्रदूषण की समस्या कम होगी।

Image

भारत में हाइड्रोजन ट्रक का ट्रायल

KEY HIGHLIGHTS
  • पहला हाइड्रोजन ट्रक ट्रायल शुरू
  • नितिन गडकरी ने ट्रायल को दिखाई हरी झंडी
  • हाइड्रोजन स्टेशन की लागत घटाने पर फोकस

Hydrogen Truck Trial: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत के पहले हाइड्रोजन ट्रक ट्रायल को हरी झंडी दिखा दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। गडकरी के अनुसार यह स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) है और इससे प्रदूषण की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि ईंधन के आयात पर प्रति वर्ष 22 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं। उन्होंने प्रदूषण पर कहा कि प्रदूषण एक बड़ी चिंता है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण का हवाला दिया।

ये भी पढ़ें -

16 हाइड्रोजन चालित ट्रकों के ट्रायल को हरी झंडी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 हाइड्रोजन चालित ट्रकों को ट्रायल रन के लिए मंजूरी दी गई है। गडकरी ने कहा कि इन 16 में से हम पहली बार इनका ट्रायल शुरू कर रहे हैं। 3 ट्रक सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने ग्रीन मिशन को बहुत महत्वपूर्ण बताया।

कितनी है हाइड्रोजन स्टेशन की लागत

नितिन गडकरी ने कहा कि एक हाइड्रोजन स्टेशन की लागत 7 करोड़ रु है। यह एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि इसे घटाकर 50 लाख रुपये किया जाना चाहिए। इसके बिना हम इस महत्वपूर्ण मूवमेंट को आगे नहीं बढ़ा सकते।

वहीं केंद्रीय अक्षय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने का कि यह एक क्रांतिकारी बदलाव है। भारत ग्रीन हाइड्रोजन और इसके व्युत्पन्नों का वैश्विक केंद्र बनेगा।

पाँच पायलट परियोजनाओं की शुरुआत

वहीं भारत ने National Green Hydrogen Mission के तहत हाइड्रोजन-ईंधन वाली बसों और ट्रकों के लिए पाँच पायलट परियोजनाओं की शुरुआत करके स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल का उद्देश्य परिवहन ईंधन के रूप में हाइड्रोजन की व्यवहार्यता का आकलन करना और बड़े पैमाने पर इसे अपनाने का रास्ता तैयार करना है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article