बिजनेस

चार बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, जानिए Union Bank, Axis Bank, DCB Bank और Indian Bank का नया रेट

अगर आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। चार बैंकों ने इस महीने अगस्त में अपने एफडी रेट्स को बदला है।

Image

चार बैंकों ने बदल दिए एफडी रेट्स (AI Generated Image)

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। अगस्त 2026 में चार बैंकों ने अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। Union Bank of India, Axis Bank, DCB Bank और Indian Bank ने अलग-अलग अवधि की FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है।

DCB Bank दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

चारों बैंकों में DCB Bank की FD दर सबसे ज्यादा है। बैंक सामान्य ग्राहकों को चुनिंदा अवधि की FD पर अधिकतम 7.50 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 8 फीसदी तक है। बैंक की ओर से सुपर सीनियर सिटिजन को सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है, जो कि 8.05 प्रतिशत है।

FD की अवधिसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजनसुपर सीनियर सिटिजन
7 दिन से 45 दिन3.75%4.00%4.00%
46 दिन से 90 दिन4.50%4.75%4.75%
91 दिन से 6 महीने से कम4.75%5.00%5.00%
6 महीने से 10 महीने से कम6.00%6.25%6.25%
10 महीने से 12 महीने से कम6.50%6.75%6.75%
12 महीने से 15 महीने से कम6.90%7.15%7.15%
15 महीने से 16 महीने से कम7.00%7.50%7.50%
16 महीने से 24 महीने से कम6.90%7.15%7.15%
24 महीने से 25 महीने से कम7.50%8.00%8.05%
25 महीने से 27 महीने से कम6.90%7.15%7.15%
27 महीने से 34 महीने से कम7.00%7.25%7.25%
34 महीने से 35 महीने से कम7.50%8.00%8.05%
35 महीने से 37 महीने से कम7.00%7.25%7.25%
37 महीने से 38 महीने तक7.10%7.60%7.65%
38 महीने से अधिक और 60 महीने से कम7.00%7.25%7.25%
60 महीने से 61 महीने तक7.50%8.00%8.05%
61 महीने से अधिक और 120 महीने तक7.00%7.25%7.25%

Union Bank की FD पर कितना ब्याज?

Union Bank of India ने भी अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 4 अगस्त 2026 से लागू हैं। बैंक अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली FD पर 2.70 फीसदी से 6.55 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।

Union Bank ने सिर्फ FD की दरों में बदलाव नहीं किया है, बल्कि सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में भी संशोधन किया है। नई सेविंग्स अकाउंट दरें 10 अगस्त 2026 से लागू हुई हैं।

FD की अवधिनई ब्याज दर
7-14 दिन2.70
15 -30 दिन2.80
31-45 दिन3.00
46 -90 दिन4.00
91-120 दिन4.30
121-180 दिन4.75
181 -270 दिन5.40
271-364 दिन5.60
1 साल से 399 दिन6.20
400 दिन6.25
401 से 443 दिन6.25
444 दिन6.50
445 दिन से 554 दिन6.15
555 दिन6.55
556 दिन से 996 दिन6.15
997 दिन6.10
998 दिन से 3 साल6.10
3 साल से अधिक से 10 साल6.00

Axis Bank ने भी बदली FD दरें

Axis Bank ने 12 अगस्त 2026 से अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर सामान्य ग्राहकों के लिए बैंक 7 दिन से लेकर 5 साल से कम अवधि की FD पर 3.00 फीसदी से 6.50 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। चुनिंदा अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.25 फीसदी ब्याज मिल सकता है।

FD की अवधिसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजन
7 – 14 दिन3.00%3.50%
15 – 29 दिन3.00%3.50%
30 – 45 दिन3.25%3.75%
46 – 60 दिन4.00%4.50%
61 – 87 दिन4.75%5.25%
88 दिन से 3 महीने 24 दिन5.00%5.50%
3 महीने 25 दिन से 4 महीने से कम5.00%5.50%
4 महीने से 6 महीने से कम5.00%5.50%
6 महीने से 9 महीने से कम5.50%6.00%
9 महीने से 1 साल से कम5.75%6.25%
1 साल – 1 साल 10 दिन6.25%6.75%
1 साल 11 दिन से 13 महीने से कम6.25%6.75%
13 महीने से 15 महीने से कम6.25%6.75%
15 महीने से 18 महीने से कम6.45%6.95%
18 महीने से 2 साल से कम6.50%7.00%
2 साल से 3 साल से कम6.50%7.00%
3 साल से 5 साल से कम6.50%7.00%
5 साल से 10 साल6.50%7.25%

Indian Bank की नई एफडी ब्याज दरें

Indian Bank ने भी 4 अगस्त 2026 से FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक सामान्य ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD पर 2.80 फीसदी से 6.65 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।

FD की अवधिपुरानी ब्याज दर (%)नई ब्याज दर (%)
7 दिन से 14 दिन2.802.80
15 दिन से 29 दिन2.802.80
30 दिन से 45 दिन3.003.00
46 दिन से 90 दिन3.253.25
91 दिन से 120 दिन3.503.50
121 दिन से 180 दिन3.853.85
181 दिन से 9 महीने से कम4.504.50
9 महीने से 1 साल से कम4.754.75
IND Supreme (2,030 दिन)6.306.20
1 साल6.106.10
1 साल से अधिक से 2 साल से कम6.206.20
Ind Green (500 दिन)6.406.40
Ind Grow (555 दिन)6.806.65
2 साल से अधिक से 3 साल से कम6.156.15
Ind Prosper (777 दिन)6.756.60
3 साल से अधिक से 5 साल से कम6.056.05
5 साल6.006.00
5 साल से अधिक6.006.00
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article