बिजनेस

Facebook Layoff: Meta में फिर छंटनी की मार, इस बार 11 हजार कर्मचारी होंगे बाहर

  • Curated by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 14, 2023, 07:50 PM IST

नवंबर में कर्मचारियों की संख्या में 13% की कमी करने के साथ ही मेटा ने अपने 18 साल के इतिहास में पहली बार बड़े पैमाने पर छंटनी की है।

Image

मेटा प्लेटफॉर्म्स ने एक और बड़ी छंटनी का ऐलान किया

Photo : AP

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स (META.O) ने एक और बड़ी छंटनी का ऐलान किया है। मेटा ने मंगलवार को कहा कि वह 11,000 कर्मचारियों की छंटनी के चार महीने बाद और 10,000 नौकरियों में कटौती करेगा। बड़े पैमाने पर छंटनी के दूसरे दौर की घोषणा करने वाली मेटा पहली बड़ी टेक कंपनी है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को एक संदेश में कहा कि हम अपनी टीम के आकार को लगभग 10,000 लोगों तक कम करने और करीब 5,000 ऐसी रिक्तियों को बंद करने जा रहे हैं जिनके लिए अभी हायरिंग नहीं हुई है।

लागत में 5 बिलियन डॉलर की कटौती का वादा

ये छंटनी मेटा में एक व्यापक पुनर्गठन का हिस्सा है जो कंपनी को अपने संगठनात्मक ढांचे को ठीक करने, कम प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट को रद्द करने और भर्ती की गति को कम करने की दिशा में बड़ा कदम है। इस खबर ने मेटा के शेयरों को प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 2% ऊपर ला दिया। यह कदम 2023 को दक्षता के वर्ष में बदलने के लिए जकरबर्ग के लक्ष्य को दिखाता है, जिसमें 89 बिलियन डॉलर से 95 बिलियन डॉलर के खर्च के बीच लागत में 5 बिलियन डॉलर की कटौती का वादा किया गया था।

अमेरिका में बड़े पैमाने पर छंटनी

लगातार बिगड़ती अर्थव्यवस्था से पूरे अमेरिका में बड़े पैमाने पर नौकरी में कटौती की जा रही है। गोल्डमैन सैक्स (GS.N) और मॉर्गन स्टेनली (MS.N) जैसे वॉल स्ट्रीट बैंकों से लेकर Amazon.com (AMZN.O) और माइक्रोसॉफ्ट सहित बड़ी टेक फर्मों तक छंटनी का दौर जारी है। टेक इंडस्ट्री ने 2022 की शुरुआत के बाद से 280,000 से अधिक कर्मचारियों को बाहर कर दिया है। छंटनी ट्रैकिंग साइट layoffs.fyi के अनुसार, इनमें से लगभग 40% इस साल निकाले गए हैं।

महामारी के बाद मंदी से जूझ रही मेटा

मेटा फ्यूचरिस्टिक मेटावर्स के निर्माण के लिए अरबों डॉलर लगा रहा है। उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ती ब्याज दरों का सामना करने वाली कंपनियों के विज्ञापन खर्च में महामारी के बाद की मंदी है। नवंबर में कर्मचारियों की संख्या में 13% की कमी करने के साथ ही मेटा ने अपने 18 साल के इतिहास में पहली बार बड़े पैमाने पर छंटनी की है। 2022 के अंत तक इसकी कर्मचारियों की संख्या 86,482 थी, जो एक साल पहले की तुलना में 20% अधिक है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article